27 APRSATURDAY2024 1:21:50 PM
Nari

नो फोन पॉलिसी', आलिशान होटल... रकुल-जैकी की इको फ्रेंडली वैडिंग की पूरी डिटेल जानें यहां

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Feb, 2024 02:19 PM
नो फोन पॉलिसी', आलिशान होटल... रकुल-जैकी की इको फ्रेंडली वैडिंग की पूरी डिटेल जानें यहां

बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का इंतजार बस कुछ ही दिन में खत्म होने जा रहा है।  यह कपल इसी महीने हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। उनकी शादी का गवाह बनेगा गोवा का एक आलीशान होटल जो खूबसूरत होने के साथ- याथ बेहद महंगा भी है। यह होटल रकुल और जैकी के खास दिन के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
 

PunjabKesari
सूत्राें की मानें तो  रकुल और जैकी  साउथ गोवा के आलीशान होटल ITC ग्रैंड में सात फेरे लेंगे। कपल अपनी शादी बेहद शांत तरीके से करना चाहते हैं तभी उन्होंने इस होटल को चुना है। गोवा के शांत माहौल में बना यह विशाल होटल  45 एकड़ के हरे-भरे भूभाग में फैला हुआ है। यहां सबसे सस्ते कमरे की कीमत लगभग 20,000 रुपये प्रति रात है। वहीं सबसे महंगे कमरे में एक रात रुकने का खर्च लगभग 91,000 रुपये है।कमरों की निजी बालकनी से बेहद खूबसूरत नजारा दिखने को मिलता है। 

PunjabKesari
रकुल और जैकी की शादी में कुछ खास लोग ही शामिल होंगे। खबरों की मानें तो 20 फरवरी को मेहंदी का फंक्शन होगा, उसी दिन शाम को संगीत की रस्म भी होगी। हर फंक्शन के लिए एक अलग थीम तैयार की गई है। बाकी सेलेब्स की तरह उनकी शादी में भी  'नो फोन पॉलिसी'  होगी। यानी कि दूल्हा-दुल्हन को देखने का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है। 

PunjabKesari
 कपल इको फ्रेंडली शादी करना चाहते हैं, ऐसे में मेहमानों की लिस्ट बेहद छोटी है। बात हनीमून की की जाए तो फिलहाल कपल इसकी कोई योजना नहीं बना रहा है। क्योंकि दोनों शादी के तुरंत बाद काम पर लौटेंगे। रकुल शादी शुरू होने से 3 दिन पहले तक काम करेंगी और एक हफ्ते के अंदर काम फिर से शुरू करेंगी। बस अब फैंस को इनकी शादी का बेसर्बी से इंतजार है। 

 

Related News