10 MAYFRIDAY2024 11:40:56 AM
Nari

घर पर 1 मिनट में बनाएं Chocolate Cup Cake, भूल जाएंगे बाजार वाला टेस्ट

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Aug, 2023 01:25 PM
घर पर 1 मिनट में बनाएं Chocolate Cup Cake, भूल जाएंगे बाजार वाला टेस्ट

पार्टी हो या फिर कोई आम दिन लोगों को केक खाना बहुत पसंद होता है। मार्केट के केक में बहुत ज्यादा क्रीम होती है और उसे रोज खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बड़ी आसानी से घर पर ही केक तैयार कर सकती है। बस आपको चाहिए मैदा और उसके साथ 2-3 चीजें। 

PunjabKesari

सामग्री

 मैदा- 4 स्पून
शुगर पाउडर- 3 स्पून 
कोको पाउडर- 1 स्पून 
बेकिंग पाउडर- ¼ स्पून 
 मीठा सोड़ा पाउडर- 2 चुटकी
बटर या ऑयल- 1 स्पून 
गाढ़ा दूध बैटर को मिक्स करने के लिए

कप केक बनाने की रेसिपी

1- कप केक बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में मैदा, शुगर, कोको पाउडर, ऑयल, बेकिंग पाउडर और सोड़ा को मिक्स कर लें। 
2- अब दूध डालते हुए सभी चीजों से एक स्मूद बैटर तैयार कर लें।
3- अब इस बैटर को एक कप में डालकर माइक्रोवेव में रख दें।
4- माइक्रोवेव को 1 मिनट के लिए नॉर्मल मोड पर ही चलाएं।
5- अब केक को किसी टूथ पिक से चेक करके देख लें। अगर चिपक नहीं रहा तो समझो केक बनकर तैयार है।
6- अब केक पर आप चॉकलेट सीरप या पिघली हुई चॉकलेट लगा सकते हैं।
7- बच्चों को ये केक बहुत पसंद आएगा।
8- आप फटाफट सिर्फ 1 मिनट में ये केक बनाकर खिला सकते हैं।
PunjabKesari

Related News