जब स्कूल से छुट्टियां हो जाती हैं तब उनका घर पर समय निकालना मुश्किल हो जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का क्रिएटिव होना भी बहुत जरूरी है। बच्चों को घर पर बिजी रखने के लिए आप उनकी मदद कर सकते हैं ताकि उनको हुनर सामने आए। आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो कुछ आइडियाज आपकी मदद कर सकते हैं।
1. कोलाज बनवाएं
बच्चोे का दिमाग बहुत एक्टिव होता है। वह चीजों को बहुत जल्दी समझते और सीखते हैं। उनकी क्रिएटीविटी निखारने के लिए कोलाज बनवाएं। इसमें फैमिली फोटो का इस्तेमाल करें।
2. गेम्स खेलना जरूरी
सर्दी के मौसम में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर के अंदर ही बच्चों के गेम्स खेलने के लिए दें। आप भी बच्चों के साथ मिल कर खेलें।
3. केक कुकीज बनाना सीखाएं
बढ़ते बच्चों को कुकिंग करने का बहुत शौंक होता है। उन्हें ऐसी चीजें बनानी सीखाएं जो बिना फायर यानि गैस का इस्तेमाल किए बिना बनती हो। इसके अलावा बच्चों के पसंदीदा कुकीज बनानी सीखाएं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP