21 MAYTUESDAY2024 6:10:25 AM
Nari

विदेश में घूमने का है मन तो इन 5 जगह का बनाएं प्लान...सस्ते में एंजॉय कर पाएंगे ट्रिप

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Sep, 2023 03:16 PM
विदेश में घूमने का है मन तो इन 5 जगह का बनाएं प्लान...सस्ते में एंजॉय कर पाएंगे ट्रिप

जिंदगी में एक बार विदेश की यात्रा करना हर इंसना का सपना होता है, लेकिन वो ये करते नहीं क्योंकि विदेश की यात्रा में अकसर ज्यादा पैसे पैसा खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप जेब में सिर्फ 40 से 50 हजार रुपए डालकर भी विदेश की यात्रा के सपने को पूरा कर सकते हैं तो क्‍या आप यकीन करेंगे? ऐसे तमाम देश हैं जहां पर भारतीय रुपए की स्थिति बहुत मजबूत है। इन जगहों पर अगर आप घूमने का प्‍लान बनाते हैं तो आपका काम सीमित बजट में बन सकता है....
इंडोनेशिया 

अगर आप सस्‍ते में विदेश यात्रा प्‍लान करते हैं, तो इंडोनेशिया में घूमने का प्‍लान कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपकी हवाई यात्रा जरूर थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन इस देश में रहना, घूमना और खाना वगैरह आपको बहुत महंगा नहीं पड़ेगा। इसका कारण है कि यहां भारतीय रुपया बहुत मजबूत स्थिति में है। भारत के एक रुपए की कीमत इंडोनेशिया में 184.51 इंडोनेशियन रुपए के बराबर है।

PunjabKesari

जापान

आप शायद न जानते हों कि भारत का रुपया जापान में 1.76 जापानी येन के बराबर है। यानी अगर आप जापान जाने का भी प्‍लान करते हैं, तो ये यात्रा आपको बहुत महंगी नहीं पड़ेगी। जापान तकनीकी रूप से काफी विकसित देश है। यहां धार्मिक स्‍थलों के अलावा राष्‍ट्रीय उद्यान वगैरह देख सकते हैं।

PunjabKesari

हंगरी
आप चाहें तो हंगरी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। ये देश अपनी संस्कृति और वास्तुकला के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको रोमन, तुर्की और अन्य संस्कृतियों का असर देखने को मिलेगा। भारत का एक रुपया हंगरी के 4.22 हंगेरियन फोरिंट के बराबर है।

PunjabKesari

कंबोडिया
कंबोडिया में देखने के लिए कई बेहतरीन स्पॉट मौजूद हैं। वैसे तो ये देश पश्चिमी देशों के लोगों के बीच भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, लेकिन अब इस देश की लोकप्रियता भारतीयों के बीच भी बढ़ रही है। भारत का 1 रुपया कंबोडिया के 49.76 रियाल के बराबर है।

पैराग्‍वे
अगर आप शोर-शराबे से दूर किसी देश में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो पैराग्‍वे जा सकते हैं। दक्षिण अमेरिका में बसा ये देश बेहद खूबसूरत है। यहां भी भारत का रुपया मजबूत स्थिति में है। यहां भारत के एक रुपए की कीमत 87.57 पैरागुएआन गुआरानी के बराबर है।

PunjabKesari

Related News