28 APRSUNDAY2024 3:57:17 AM
Nari

डेब्यू लुक से कान्स के रेड कार्पेट पर छाई अनुष्का, White Bodycon गाउन में जीता फैंस का दिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 May, 2023 10:18 AM
डेब्यू लुक से कान्स के रेड कार्पेट पर छाई अनुष्का, White Bodycon गाउन में जीता फैंस का दिल

फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हुआ जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस को यह बात पता चली थी कि वह इस बार कान्स में जाने वाली हैं हर कोई उनके डेब्यू लुक को देखने के लिए बेताब था। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस की एक्साइटमेंट खत्म करते हुए आखिर कार अपना रेड कार्पेट लुक फैंस के साथ शेयर कर ही दिया है। अनुष्का की जैसे ही कान्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो आइए डालते हैं अनुष्का के लुक पर एक नजर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

लोरियल ब्रांड को रिप्रेजेंट करने पहुंची कान्स 

कान्स 2023 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ब्रांड लोरियल पेरिस को रिप्रेजेंट करने पहुंची थी। उनकी कातिलाना तस्वीरें देख फैंस एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं अगर बात अनुष्का के लुक की करें तो एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए 3डी फूलों से सजा व्हाइट कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन कैरी किया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस के द्वारा पहना गया गाउन रिचर्ड क्वीन ने बनाया है। वहीं इसके साथ चोपर्ड की एलिगेंट डायमंड ईयररिंग्स, हाथों में अंगूठी, हाई बन और मिनिमल मेकअप के साथ अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया है। 

PunjabKesari

अपने ऑवरऑल लुक से अनुष्का ने फैंस का दिल जीत लिया है। 

PunjabKesari

ऑफ शॉल्डर व्हाइट गाउन में अनुष्का के लुक की सब तारीफ कर रहे हैं। 

PunjabKesari

दूसरे लुक में भी ढाया कहर 

वहीं अनुष्का का कान्स से एक और लुक सामने आया है जिसमें वह ऑफ शॉल्ड लाइट पिंक टॉप और ब्लैक जीन्स में नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

कानों में सिल्वर ईयररिंग्स, पॉनीटेल और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया है। 

PunjabKesari

दोनों ही लुक में अनुष्का ने फैंस का दिल जीत लिया है। 

PunjabKesari
 

Related News