29 APRMONDAY2024 9:36:04 AM
Nari

कैंसर की चपेट में आए ब्रिटेन के King चार्ल्स तृतीय, साल पहले ही सिर पर सजा था ताज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Feb, 2024 10:30 AM
कैंसर की चपेट में आए ब्रिटेन के King चार्ल्स तृतीय, साल पहले ही सिर पर सजा था ताज

लंबे इंतजार के बाद ब्रिटेन के राजा बने चार्ल्स तृतीय की जिंदगी में एक बार फिर बड़ा तूफान आ गया है। वह कैंसर से जंग लड़ रहे हैं, हालांकि उनका इलाज शुरू हो गया है। बकिंघम पैलेस ने ये जानकारी दी जिसके बाद से ही किंग के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जा रही है। 70 साल की उम्र के बाद सम्राट बनने वाले चार्ल्स पहले शख़्स हैं। 

PunjabKesari
बकिंघम पैलेस ने उसने यह नहीं बताया कि 75 वर्षीय चार्ल्स को किस प्रकार का कैंसर है। उसने कहा कि चार्ल्स अपने इलाज को लेकर पूरी तरह से सकारात्मक हैं और जल्द से जल्द पूर्ण सार्वजनिक जीवन में लौटने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ यह भी बताया गया कि  कैंसर का चार्ल्स तृतीय के हालिया इलाज से कोई संबंध नहीं है।लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ब्रिटेन के शाही परिवार का आधिकारिक निवास है। 

PunjabKesari
 चार्ल्स तृतीय के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलने के बाद कई देशों के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उनके ‘‘शीघ्र स्वस्थ'' होने की कामना की। सुनक ने ‘एक्स' पर कहा- ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह कुछ ही समय में पूरी ताकत के साथ लौटेंगे और मैं जानता हूं कि पूरा देश उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।'' बताया जा रहा है कि ब्रिटेन के राजा का नियमित उपचार शुरू हो गया है और उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने की सलाह दी गयी है।

PunjabKesari
 चार्ल्स के स्वास्थ्य को लेकर ब्रिटेन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के संदेशों की बाढ़ आ गयी। सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने राजा के पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है। याद हो कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सितंबर, 2022 को चार्ल्स ने राजगद्दी संभाल ली थी और 10 सितंबर, 2022 को सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में Charles III को औपचारिक रूप से राजा घोषित किया गया था।

PunjabKesari
चार्ल्स फ़िलिप आर्थर जॉर्ज का जन्म 14 नवंबर, 1948 को हुआ था. वह सिर्फ़ तीन साल के थे जब उनकी मां को महारानी बनाया गया। किंग का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है और किंग चार्ल्स बनने से पहले 'द प्रिंस ऑफ वेल्स' के नाम से जाना जाता था। जुलाई साल 1969 में चार्ल्स को प्रिंस ऑफ़ वेल्स बनाया गया था। उन्होंने अपने परिवार की परंपरा का पालन करते हुए सेना में अपनी सेवाएं दी। 

PunjabKesari
1981 में उन्होंने लेडी डायना के साथ शादी की, इस दौरान कपल की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग सड़कों पर उतर आए थे।  1982 में प्रिंस विलियम और 1984 में प्रिंस हैरी के पैदा होने के बावजूद इन दोनों के दांपत्य जीवन में दरार आने लगी, आख़िरकार 1996 में दोनों का तलाक़ हो गया। शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी में कैमिला पार्कर बाउल्स आई। सालों तकरिश्ते में रहने के बाद प्रिंस चार्ल्स ने 2005 में उनसे सगाई करने का एलान किया। चार्ल्स ऐसे समय में सम्राट बने थे जब शाही परिवार के प्रति लोगों का व्यवहार तेज़ी से बदल रहा था।

Related News