01 FEBSUNDAY2026 12:22:25 AM
Nari

शादी के दिन दुल्हन ने पहना गोलगप्पे से बनी ज्वैलरी और क्राउन, लोगों को खूब भाया ब्राईडल का यह लुक

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 10 Jul, 2021 08:58 AM
शादी के दिन दुल्हन ने पहना गोलगप्पे से बनी ज्वैलरी और क्राउन, लोगों को खूब भाया ब्राईडल का यह लुक

सोशल मीडिया पर हर रोज़ अजीबों-गरीब वीडियों देखने को मिलते रहते हैं जिसे लोग पसंद भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियों सामने आया है जो हर जगह वायरल हो रहा है। वीडियो एक शादी समारोह का है जिसमें एक दुल्हन गोलगप्पे से बना हार और गोलगप्पे से तैयार मुकुट पहने हुए नजर आ रही है, इस वीडियों को देख हर को हैरान है। दऱअसल,  किसी ने दुल्हन का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

PunjabKesari

 दुल्हन ने पहना  गोलगप्पे से तैयार किया गया हार-
वीडियो के मुताबिक, एक दुल्हन जिसने रेड कलर की दुल्हन की ड्रेस पहनी हुई है, उसे एक अन्य शख्स गोलगप्पे से तैयार किए गए हार को पहनाता है जिसके बाद उसे गोलगप्पे वाला मुकुट भी पहनाया जाता है। वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। 

4.7 मिलियन से अधिक बार देखा गया दुल्हन अक्षया का ये वीडियो- 
वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया था, जो दुल्हन अक्षया के लिए मेकअप आर्टिस्ट थे।  इसे साझा किए जाने के बाद से 4.7 मिलियन से अधिक बार देखा गया। छोटी क्लिप में, हम उस दुल्हन को देख सकते थे जिसने गोलगप्पे से बनी माला और कंगन पहने हुए थे। उनके सामने गोलगप्पे भी रखे हुए थे। एक रिश्तेदार को सिर पर गोलगप्पे से बना मुकुट रखते हुए देखा गया, जबकि वह कैमरे के लिए मुस्कुरा रही थी।

PunjabKesari

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि यह शादी की रस्म का हिस्सा था या कुछ यूनिक, ज्वैलरी का खुलासा होना अभी बाकी है।

बतां दें कि अभी तक इस वीडियों को 1 लाख तीस हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में कमेंट कर चुके हैं। बतां दें कि यह शादी किसी दक्षिण भारतीय राज्य की है जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

Related News