26 APRFRIDAY2024 3:31:34 PM
Nari

OMG! शादी के बाद शौचालय नहीं जाते दुल्हा-दुल्हन, बेहद अजीबोगरीब है रस्म

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Apr, 2021 04:06 PM
OMG! शादी के बाद शौचालय नहीं जाते दुल्हा-दुल्हन, बेहद अजीबोगरीब है रस्म

अक्सर हमने शादी में दुल्हा-दुल्हन को फेरे लेते, वरमाला डालते देखा है लेकिन दुनिया के कुछ समुदायों में शादी को लेकर अजीबो-गरीब रस्में निभाई जाती हैं। जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसी ही एक अनोखी रस्म इंडोनेशया में टीडॉन्ग नाम के समुदाय में निभाई जाती है। यहां पर दुल्हा-दुल्हन को बाथरूम जाने की मनाही होती है। टीडॉन्ग समुदाय के लोग इस परंपरा को बरसों से लेकर आज तक निभाते आए हैं।

PunjabKesari

टॉयलेट नहीं जाते दुल्हा-दुल्हन 

इंडोनेशिया में दूल्हा-दुल्हन को तीन दिनों तक टॉयलेट में नहीं जाने दिया जाता। ऐसा करना अपशगुन माना जाता है। समुदाय के लोगों का मानना है कि शादी एक पवित्र समारोह होता है और टॉयलेट जाने से पवित्रता भंग हो जाती है। टॉयलेट जाने से दुल्हा-दुल्हन अशुद्ध हो जाते हैं। टीडॉन्ग समुदाय के अनुसार कई लोग शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। जहां वे शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं। जिस वजह से वहां नेगेटिव एनर्जी होती है। 

PunjabKesari

समुदाय के लोगों के मुताबिक इससे शादी में प्यार नहीं रहता और जल्दी दोनों का रिश्ता टूट जाता है। यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से कोई अनहोनी भी हो सकती है। 

दुल्हा-दुल्हन को दिया जाता है कम खाना 

शादी के बाद लड़का और लड़की को शौचालय न जाना पड़े इसके लिए उन्हें कम से कम खाना दिया जाता है। तीन दिन पूरे होने पर दुल्हा-दुल्हन नहा कर अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करते हैं। इस रस्म की समुदाय के लोग बेहद सख्ती से पालना करते हैं।

PunjabKesari

Related News