29 APRMONDAY2024 3:26:13 AM
Nari

ब्राजीलियाई सिंगर Dani Li का हुआ निधन, Liposuction Surgery बनी वजह

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 27 Jan, 2024 06:20 PM
ब्राजीलियाई सिंगर Dani Li का हुआ निधन,  Liposuction Surgery बनी वजह

ब्राजीलियाई म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। ब्राजील की फेमस सिंगर Dani Li ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक जाने से फैंस और परिवार वाले सदमे में है। खबरों के मुताबिक सिंगर ने अपने मोटपे को कम करने के लिए लिपोसक्शन सर्जरी करवाई थी। इसी के बाद उन्हें सेहत से जुड़ी कई सारी दिक्कतें आने लगीं और आखिरकार उन्हें अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा। फिलहाल डॉक्टर की रिपोर्ट्स सामने नहीं आई है, इसलिए मौत की असल वजह पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

PunjabKesari

सर्जरी के बाद आने लगी थी सिंगर को दिक्कतें

रिपोर्ट्स की मानें तो  Dani Li ने लिपोसक्शन के बाद अपने ब्रेस्ट साइज को भी कम करने के लिए सर्जरी करवाने वाली थीं, लेकिन लिपोसक्शन के बाद उनकी सेहत खराब रहने लगीं। परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंगर के पति भी हादसे के बाद सदमे में हैं। उनकी एक 7 साल की बेटी भी है। Dani  के परिवार वालों ने इंस्टग्राम पर एक स्टेटमेंट के जरिए फैंस को ये खबर दी और साथ में ये भी कहा कि जो भी सिंगर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, उनके लिए एक सेरिमनी का आयोजन किया जाएगा।

क्या होती है लिपोसक्शन सर्जरी

लिपोसक्शन सर्चरी एक ऐसी सर्जरी है, जिससे शरीर के मुख्य अंगों से चर्बी निकाली जाती है। ये मोटापा को कम करने की एक मेडिकल तकनीक है। इसमें चेहरे, छाती, गर्दन और ठोड़ी जैसे हिस्सों के फैट निकालकर बॉडी को स्लिम लुक दिया जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dani Li (@danili.dl)

महज 5 साल की उम्र से गा रही थीं  Dani Li 

जिन लोगों को नहीं पता, बता दें  Dani Li  ब्राजील म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा नाम थीं। उन्हें उन्हें Eu sou da Amazonia यानी I’m from the Amazon गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी। Dani ने 5 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। बता दें पिछले कुछ समय से कई सारे सिलेब्रिटीज सर्जरी के बाद जान गंवा रहे हैं। मई 2022 में कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना को भी लिपोसक्शन सर्जरी करवाते हुए हार्ट अटैक आया था और उनकी जान चली गई।

Related News