10 OCTTHURSDAY2024 4:46:34 PM
Nari

शानदार इंसान, लीजेंड और रियल हीरो रतन टाटा को बॉलीवुड की श्रंदाजलि,  सितारे बोले- आप बहुत याद आओगे सर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Oct, 2024 02:56 PM
शानदार इंसान, लीजेंड और रियल हीरो रतन टाटा को बॉलीवुड की श्रंदाजलि,  सितारे बोले- आप बहुत याद आओगे सर

नारी डेस्क:  प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रंदाजलि दी है। भारत मे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया, जिसके बाद से ही पूरा देश शोक में है।  सोशल मीडिया पर लोग रतन टाटा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बॉलीवुड  सितारों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

PunjabKesari
संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट कर रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- भारत ने आज एक सच्चा दूरदर्शी खो दिया है,  वह सत्यनिष्ठा और करुणा के प्रतीक थे जिनका योगदान बिजनेस से परे था, जिसने अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया।उनकी आत्मा को शांति मिले। 

 

PunjabKesari
सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर रतन टाटा को नम आखों से श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- मिस्टर रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख हुआ। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- अपनी दयालुता से आपने लाखों लोगों के जीवन को छुआ। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढि़यों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया उसके प्रति आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर। 

PunjabKesari
अजय देवगन ने एक्स पर लिखा-  दुनिया एक दूरदर्शी के निधन पर शोक मनाती है। रतन टाटा की विरासत पीढि़यों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। भारत और उससे परे उनका योगदान अतुलनीय है। हम अत्यंत आभारी हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले सर। 

PunjabKesari
अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट पर लिखा- दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह रही है जिसने सिर्फ एक साम्राज्य से कहीं ज्यादा का निर्माण किया। श्री रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। दयालुता, नवीनता और नेतृत्व की उनकी विरासत पीढि़यों को प्रेरित करती रहेगी. रेस्ट इन पीस, एक सच्चे लीजेंड ॐ शांति। 

PunjabKesari
सुष्मिता सेन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा-  क्या शानदार इंसान थे, आर आई पी सर। 

PunjabKesari
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिवंगत रतन टाटा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- श्री रतन टाटा की दुखद खबर से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अपने हर काम के माध्यम से अखंडता और गरिमा के मूल्यों को बरकरार रखा और वास्तव में भारत के एक प्रतीक और ताज थे। आरआईपी सर, आपने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है। 

PunjabKesari
बोमन इरानी ने लिखा- उद्योग से लेकर, परोपकार, शान-शौकत, मानवता और जानवरों के लिए उनका प्रेम। उन्होंने देश में बड़ा योगदान दिया है। उनके जाने के बाद भी वह सबके लिए इंडिया के हमेशा सर्वश्रेष्ठ नागरिक रहेंगे। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।

PunjabKesari
 रणदीप हुड्डा ने लिखा-‘भारत का सबसे मूल्यवान व्यक्ति जिनके मूल्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता से कई लोगों प्रेरणा मिली है। कभी दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रह प्तरतन टाटा जी ने जो जीवन जिया, वह हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।‘

Related News