27 APRSATURDAY2024 5:37:19 AM
Nari

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक जीत से झूमे Bollywood Celebs, इसरो और देशवासियों को दी बधाई

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Aug, 2023 07:27 PM
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक जीत से झूमे Bollywood Celebs, इसरो और देशवासियों को दी बधाई

भारत ने आज अंतरिक्ष में एक बड़ी छलांग लगाकर इतिहास रच दिया है। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करके चंद्रयान-3 ने देश के करोड़ों लोगों का सपना पूरा कर दिया है। ऐसे में चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग पर हर कोई खुशी मनाता दिख रहा है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी खुशी जताते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत कई सारे सितारों ने इसकी लैंडिंग पर गर्व महसूस करते सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।  

अक्षय कुमार 

चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग होने के तुरंत बाद खिलाड़ी कुमार अक्षय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते अपनी खुशी जाहिर किया है। खिलाड़ी कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि - 'अरब दिल आज धन्यवाद कहते हैं इसरो, आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। भाग्यशाली हूं कि मैं भारत को इतिहास बनाते हुए देख रहा हूं। भारत चांद पर है हम चांद पर हैं।'

अजय देवगन 

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि -' गर्व, एक्साइटेड और चकित हूं भारत के इस इतिहास का हिस्सा बनते हुए। भारत माता की जय।' 

PunjabKesari

करीना कपूर 

एक्ट्रेस करीना कपूर ने ईसरो की स्टोरी रीशेयर करते हुए लिखा कि - 'क्या हैरान करने वाला और अद्बभूत नजारा है। गर्व गर्व गर्व।' 

PunjabKesari

कंगना रनौत

कंगना ने भी अपनी स्टोरी में चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लेंडिंग की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की है। 

PunjabKesari

संजय दत्त 

एक्ट्रेस संजय दत्त ने ट्वीट करते हुए लिखा कि - 'भारत के लिए एक और बड़ी छलांग चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया है जो हमारी अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बधाई हो ईसरो और पूरी टीम को जय हिंद।' 

अभिषेक बच्चन 

अभिषेक बच्चन ने गर्व के पल को मनाते हुए लिखा कि - 'बहुत-बहुत बधाई इसरो, चंद्रयान 3 के विजयी स्पर्श के लिए। याद रखने के लिए एक क्षण शब्दों से परे है ये भावना।' 

  


 

Related News