20 APRSATURDAY2024 8:35:35 AM
Nari

कभी मूंगफली बेचते थे 'जग्गू दादा', आज है 212 करोड़ के मालिक, भाई की मौत के बाद छोड़नी पड़ी पढ़ाई!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 02 Feb, 2023 03:09 PM
कभी मूंगफली बेचते थे 'जग्गू दादा', आज है 212 करोड़ के मालिक, भाई की मौत के बाद छोड़नी पड़ी पढ़ाई!

बॉलीवुड के 'जग्गू दादा' यानि की जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन काकूभाई श्रॉफ हैं। नाम लंबा होने की वजह से बचपन में ही उन्हें सब जैकी बुलाने लगे। 1 फरवरी 1957 को जन्मे जैकी श्रॉफ ने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाई। एक वक्त ऐसा था जब जैकी सिनेमाघरों के बाहर मूंगफली बेचते थे और फिल्मों के पोस्टर चिपकाते थे और ये काम उन्होंने काफी समय तक किया। इसके बाद उन्होंने ट्रेवल एजेंसी में भी काम किया। इसी दौरान एक शख्स ने उन्हें मॉडलिंग का ऑफर दिया, जिसे जैकी ने स्वीकार किया। बस यही से शुरू हुआ उनका करियर।

कैसे फिल्मों में आए जैकी श्रॉफ?

ट्रेवल एजेंसी में जैकी को 7 हजार रुपए मिलते थे। परिवारवालों को मॉडलिंग के बारे में बताकर जैकी ने नौकरी छोड़ दी और इसी राह पर निकल पड़े। समय के साथ उन्हें मॉडलिंग में खूब काम मिलने लगा। मॉडलिंग के दौरान उनकी मुलाकात देव आनंद के बेटे सुनील आनंद से हुई। उनकी मदद से वो देव आनंद को मिले। देव आनंद ने जैकी को फिल्म ऑफर की। इसके बाद जैकी को सुभाष घई ने फिल्म हीरो ऑफर की। बाद में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में जगह बनाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mid-day (@middayindia)

2 बच्चों के पिता है जैकी श्रॉफ

जैकी ने अपने बचपन में काफी कुछ सहा। जब वो 10 साल के थे तो उनके सामने ही उनके भाई की मौत हो गई। जैकी के सामने ही उनका भाई समुद्र में डूब गया था। इसके बाद घर की हालत काफी खराब हो गई और जैकी को मजबूरी में अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़नी पड़ी। हालात को देखते हुए उन्होंने मूंगफली बेचना शुरू किया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो जैकी ने साल 1987 में आयशा श्रॉफ से शादी की। उनके दो बच्चे हैं कृष्णा और टाइगर श्रॉफ। टाइगर श्रॉफ भी अब बॉलीवुड के फेमस एक्टर है वही उनकी बेटी कृष्णा ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की। उन्होंने फिटनेस को अपना करियर बनाया। कृष्णा मुंबई स्थित ‘MMA Matrix Fitness Center’ की को-फ़ाउंडर हैं।

जैकी और आयशा की लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प

जैकी और आयशा की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। जैकी श्रॉफ जहां साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे तो वही उनकी पत्नी आयशा शाही परिवार से थी। जब दोनों की पहली मुलाकात हुई उस वक्त जैकी किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे जोकि विदेश में पढ़ाई कर रही थी। जैकी की गर्लफ्रेंड उनपर काफी विश्वास करती थी। जैकी और आयशा की पहली मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, जैकी श्रॉफ एक रोज सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी नजर आई। जैकी उस लड़की को पहली नजर देखते ही अपना दिल दे बैठे। उन्होंने उससे नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उस लड़की की मदद की। बता दें कि यह लड़की कोई ओर नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

करोड़ों की संपत्ति के मालिक है जैकी

आयशा को मिलने के बाद जैकी ने उन्हें बताया कि वह पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में है। आयशा जैकी के प्यार में इस कदर पागल थी कि उन्होंने जैकी को अपनी गर्लफ्रेंड को एक लेटर लिखने को कहा, जिसमें उन्होंने यह मेंशन करने को कहा कि अगर वह राजी हो, तो तीनों साथ में खुशी-खुशी रह सकते हैं। यानी वह जैकी के खातिर सौतन तक रखने के लिए तैयार थीं। इसके बाद जैकी को एहसास हुआ कि आयशा उनसे कितना प्यार करती हैं। आयशा के लेटर लिखने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन इसके लिए उनकी फैमिली तैयार नहीं थी। इसका कारण था दोनों का लाइफस्टाइल। आयशा ने ना पैसा देखा और ना कुछ और उन्होंने जैकी से शादी कर ली। एक वक्त में मूंगफली बेचने वाले जैकी श्रॉफ आज  26 मिलियन डॉलर यानी 212 करोड़ रुपए के मालिक है। रिपोर्ट्स की मानें तो जैकी हर फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा जैकी श्रॉफ ऑर्गेनिक फार्मिंग भी करते हैं।
 

Related News