26 APRFRIDAY2024 5:49:34 PM
Nari

Health Update: 9 राज्यों तक पहुंचा Bird Flu, लक्षणों की अनदेखी ना करें

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 11 Jan, 2021 11:36 AM
Health Update: 9 राज्यों तक पहुंचा Bird Flu, लक्षणों की अनदेखी ना करें

देशभर में फैले बर्ड फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से रफतार पकड़ रहे हैं। इस फ्लू से बचने के लिए वैज्ञानिक और डॉक्टर्स लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं और इसके लिए कुछ हिदायतें भी दे रहे हैं। वहीं अब देश के 9 राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए हैं। जहां पहले गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश एवियन फ्लू की चपेट में थे। वहीं अब बर्ड फ्लू ने दिल्ली और महाराष्ट्र में भी दस्तक दे दी है।

PunjabKesari

दिल्ली में हुई बत्तखों की मौत

एनिमल हसबैंडरी विभाग की जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 27 बत्तखें और  91 कौवे मरे हुए मिले हैं। इन मरी हुई बत्तखों और कौवों के सैंपल को भोपाल भेजा गया था। जिनमें एवियन फ्लू यानि कि बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। 

अलर्ट हुआ जारी 

बर्ड फ्लू के कारण सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई है। इससे बचाव के लिए राज्य सरकारों ने अलर्ट भी जारी कर दिया है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके। हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

PunjabKesari

इंसानों के लिए भी खतरनाक 

आपको बता दें कि बर्ड फ्लू की चपेट में सिर्फ पक्षी ही नहीं बल्कि जानवर व इंसान भी आ सकते हैं। दरअसल अगर कोई जानवर या फिर इंसान संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आ जाए तो वह भी संक्रमित हो जाते हैं और इससे मौत तक हो सकती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

डॉक्टर्स और माहिरों की मानें तो बर्ड फ्लू के लक्षण इस प्रकार होते हैं। 

1. खांसी होना 

2. सीने में दर्द 

3. ठंड लगना

4. तेज बुखार होना 

5. जोड़ों में दर्द की समस्या 

6. मांसपेशियों में दर्द  होना 

7. नाक से खून बहना 

8. नाक बहना 

9. थकान होना

10. सिरदर्द होना 

11. डायरिया होना 

12. बेचैनी जैसी समस्या

13. उल्टी होना

PunjabKesari

कैसे करें बचाव

1. चिकन या अंडा न खाएं

2. जितना हो सके पक्षियों से दूर रहें

3. समय-समय पर हाथ धोएं

4. जिस जगह यह ज्यादा फैल रहा है वहां जानेें से बचें

Related News