बीते कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी ने फैंस के साथ बेबी बाॅय की गुड न्यूज भी शेयर की थी। वहीं सोशल मीडिया पर उनके बेटे की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब फैंस उनके बेटे का नाम जानने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं खबर मिली है कि कपल ने अपने का नामकरण कर दिया है। इस बात की जानकारी काॅमेडियन भारती सिंह ने दी है।
जी हां, भारती ने अनीता और रोहित के बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने बेटे का नाम आरव रखा है। दरअसल, भारती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें एक गिफ्ट हैंपर दिखाई दे रहा है जिसे भारती ने अनीता और रोहित को भेजा है। हैंपर के साथ एक कार्ड में आरव लिखा हुआ है।
हालांकि अनीता और रोहित ने अपने बच्चे के नाम को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
गौरतलब है कि अनीता ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। जिसकी खबर एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी ने फैंस के साथ साझा की थी। रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अनीता के साथ एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'लड़का हुआ है।'
View this post on Instagram A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)
A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।