29 APRMONDAY2024 5:32:58 PM
Nari

भारती सिंह के Outfit हैं plus size लड़कियों के लिए बेस्ट

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Dec, 2023 07:01 PM

बी-टाउन की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह सबको अपनी बातों से खूब हंसाती हैं। उनके एक्सप्रेशन देखकर ही लोगों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। चब्बी-चब्बी गर्ल भारती सिर्फ अपनी कॉमेडी से ही नहीं बल्कि ड्रेसअप से भी लोगों को इंप्रेस करती हैं। उन्हें बहुत अच्छे से पता है कि उन पर किस तरह की ड्रेस ज्यादा अच्छी लगेगी। चलिए आपको उनकी कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं।

1. भारती सिंह ने मीका के शो में एक बार बांधनी लहंगा पहना था। पिंक कलर के इस बांधनी प्रिंट लहंगे पर कोड़ियों का वर्क था। दुपट्टे की किनारी पर मिरर वर्क था। इसके साथ भारती ने पर्ल ज्वैलरी पहनी थी। चोली की बेक पर जीग-जैग डिजाइन था। इस तरह की ड्रेस आप किसी ट्रेडिनशल फंक्शन के लिए ट्राई कर सकते हैं।

PunjabKesari

2. भारती सिंह के पास गाउन की अच्छी खासी कलैक्शन है। इवेंट-अवॉर्ड शो में वह अक्सर गाउन में नजर आती हैं।भारती ने एक रेड कलर का फ्लोरल ईम्ब्रायडरी गाउन भी वियर किया था। ये गाउन भी भारती पर खूब जंच रहा था। इस गाउन के साथ स्लीव बड़ी ड्रामेटिक थी। एक फुल तो दूरी हाफ।

PunjabKesari

3.  इस बार गणपति बप्पा को जब भारती विदा कर रही थी तो उन्होंने ब्लू कलर का फ्लोरल सूट पहना था। सूट के साथ उन्होंने मैचिंग मेकअप और हेयरस्टाइल बनाया था। ये लुक भी बहुत पसंद किया गया था।

4. रविवार विद स्टार परिवार इवेंट में भारती ने ब्लैक कलर का गाउन पहना था जिस पर सिप्पी वर्क था। इसके साथ भारती ने ग्रीन कलर के स्टड ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

5. सारेगामा पा के शो को होस्ट करते भारती ने एक स्काई ब्लू ड्रेस वियर की थी जो नी-लैंथ थी। इस ड्रेस के साथ टूले नेट की एक लेयर अटैच थी जो बहुत ही सुंदर लग रही थी। इस तरह की ड्रेसेज आप रिसेप्शन, बर्थ डे पार्टी में ट्राई कर सकते हैं।

6. भारती ने एक ग्रे कलर का गाउन भी पहना था। ये गाउन भी बहुत प्यारा लग रहा था। अगर आप भारती की तरह चब्बी-चब्बी हैं तो कुछ ऐसी ड्रेस वियर करें।
 

Related News