25 APRTHURSDAY2024 11:12:36 PM
Nari

प्राकृतिक नजारों के शौकीन दमन और दीव के इन बीचों में लें घूमने का मजा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Sep, 2020 06:20 PM
प्राकृतिक नजारों के शौकीन दमन और दीव के इन बीचों में लें घूमने का मजा

अरब सागर में बसा दमन और दीव द्वीप समूह बेहद ही सुंदर और आकर्षित है। यहां पर बने खूबसूरत बीच किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करते है। समुद्र के किनारों पर घूमने से मन को शांत व सुकून का अहसास होता है। ऐसे में अगर आप भी किसी शांत जगह पर घूमना जाना चाहते हैं तो ऐसे में दमन और दीव द्वीप में जाना बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए जानते हैं यहां घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में...

नगोआ बीच

नगोआ बीच पर घूमने के लिए दूर- दूर से लोग आते हैं। यहां के समुद्र का साफ, नीला पानी किसी को भी सुकून पहुंचाने का काम करता है। इनके किनारों पर सैर करने पर एक अलग ही नाजार मिलता है। चारों तरफ से वृक्षों से घिरा यह बीच दिखने में बेहद ही सुंदर है। आप यहां पर खासतौर पर लोग फैमिली के साथ पिकनिक मनाने आते हैं। साथ ही स्विमिंग का मजा लेते हैं। 

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

जम्पोरे बीच

जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है उन्हें जम्पोरे बीच जरूर जाना चाहिए। यहां पर अलग- अलग तरह की राइड्स, मोटपर बोट राइड्स, पैरासेलिंग, सैंड बाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा जो लोग स्विमिंग के शौकीन है वे बीच समुद्र में तैर सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

देवका बीच

देवका बीच घूमने के लिए एक बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है।यहां पर रेत के बीच शाम के समय घूमने का एक अलग ही शांति व सुकून मिलता है। आप जहां पर अपने दोस्तों, फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं। 

nari,PunjabKesari''

nari,PunjabKesari

चक्रतीर्थ बीच

चक्रतीर्थ बीच सुंदर पहाड़ों, वृक्षों और समुद्र से नवाजा हुआ है। इसी जगह पर एक प्राचीन शिव मंदिर भी स्थापित है। जहां पर दर्शन करने लोग दूर- दूर से आते हैं।

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

Related News