02 MAYTHURSDAY2024 7:04:29 PM
Nari

Year Ender 2023: टीवी स्टार्स पर भारी पड़े ये 7 Youtubers, लोगों ने दिल खोल कर दिया प्यार

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Dec, 2023 04:33 PM
Year Ender 2023: टीवी स्टार्स पर भारी पड़े ये 7 Youtubers, लोगों ने दिल खोल कर दिया प्यार

साल 2023 खत्म होने वाला है। यह साल कई लोगों के लिए यादगार रहा है। वैसे ही इस साल कई सारे ऐसे यूट्यूबर्स रहे हैं जिन्होंने रिएलिटी शोज के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों का ध्यान खींचा है। इन यूट्यूबर्स ने अपनी कॉमेडी और बातों के जरिए फैंस को खूब इंप्रेस किया। इनकी बातें लोगों की इतनी पसंद आई की इनके आगे टीवी स्टार्स भी फीके पड़ गए। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं ऐसे कौन से यूट्यूबर थे जिन्हें साल 2023 में लोगों ने खूब पसंद किया है। 

अनुराग डोभाल 

सबसे पहले बात करते हैं बिग-बॉस 17 से दर्शकों का दिल जीत रहे अनुराग डोबाल की। अनुराग ने इस सीजन में अपनी बातों से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। सोशल मीडिया पर कई सारे लोग इन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बाहर भी काफी फैंस हैं जो उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखते हैं।  

PunjabKesari

एल्विश यादव 

इस लिस्ट में दूसरा नाम है एल्विश यादव का । एल्विश यादव ने ओटीटी 2 के विनर साबित हुए हैं। उनकी पॉपुलैरिटी को देख टीवी स्टार्स खूब हैरान हुए हैं। एल्विश का सोशल मीडिया पर भी काफी फैनबेस है। 

मनीषा रानी 

बिग बॉस ओटीटी से ही फैंस का मनोरंजन करने वाली मनीषा रानी भी इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है और वह शो में काफी छा गई हैं। इस शो के बाद फैंस उन्हें काफी स्पोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

अरमान मलिक 

यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी मैरिड लाइफ के चलते इस पूरे साल खूब सुर्खियों में रहे हैं। वह और उनकी दोनों पत्नियां यूट्यूब के जरिए फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आई हैं। 

सनी आर्या

बिग बॉस 17 से ही फैंस का दिल जीतने वाले तहलका भाई भी फैंस की खूब सुर्खियों में इस साल रहे हैं। इस सीजन में फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया हालांकि वह जल्द ही सीजन से बाहर हो गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Arya (@deepika_aryaa)

अभिषेक और निश्चय मल्हान 

बिग बॉस ओटीटी 2 के जरिए ही यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने भी सभी को खूब एंटरटेन किया। लोगों को उनका कॉमिक अंदाज काफी पसंद आया है। वहीं उनके भाई निश्चय मल्हान जो कि यूट्यूबर पर ट्रिगर्ड इंसान के जरिए फेमस है उन्हें भी लोगों का इस साल काफी प्यार मिला है।  

जसमीन कौर 

अपनी फेमस डायलॉग जस्ट लूकिंग लाइक अ वाओ(Just Looking Like A Wow) से सभी के दिलों में जगह बनाने वाली जसमीन कौर को भी फैंस ने इस साल खूब पसंद किया है। हालांकि वह एक यूट्यूबर नहीं है लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है।  उनका यह डॉयलॉग इतना मशहूर हुआ कि दीपिका पादुकोण तक ने इसे कॉपी किया है। 

PunjabKesari

Related News