26 APRFRIDAY2024 7:42:24 AM
Nari

बेहद गहरा है बॉलीवुड के इन भाई-बहनों का प्यार!

  • Updated: 05 Mar, 2017 06:37 PM
बेहद गहरा है बॉलीवुड के इन भाई-बहनों का प्यार!

रिलेशनशिप: भाई-बहन का रिश्ता, सुनते ही दिल में प्यार उमड़ने लगता है। भाई-बहन का रिश्ता उस डोर से जुड़ा होता है जो कितनी भी लड़ाई-झगड़े के बाद हमे आपस में बांधे रखता है। कभी टूटता नहीं है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम अपने किसी एक भाई-बहन के ज्यादा क्लोज होते है, उनसे सभी बाते शेयर करते है लेकिन इस ये मतलब नहीं कि दूसरे भाई-बहन हमारी जिंदगी में कुछ मायने नहीं रखते है। बल्कि वह भी उतने ही खास होते है। आज हम इस अनूठे रिश्तों के कुछ फिल्म स्टार के जरिए बयां कर रहे है, जिनके लिए भाई-बहन का रिश्ता काफी मायने रखता है।    

 

1. सलमान- अर्पिता खान

बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान अपने भाईयों के साथ-साथ अपनी दोनों बहनों पर जान छिड़कते है। अगर उनकी चहेती बहन की बात करें तो वह अर्पिता है। सलमान खान अर्पिता को अपना लकी चार्म मानते है क्योंकि वह अच्छे-बुरे वक्त में अपने भाई का पूरा-रपूर साथ देती है।   

2. अभिषेक बच्चन - श्वेता नंदा

कुछ लोगों का मानना है कि बॉलीवुड में रिश्तों को कोई अहमियत नहीं देता है। उन लोगों की इस बात को अभिषेक बच्चन और उनकी बड़ी बहन श्वेता नंदा जैसे भाई-बहन गलत साबित कर रहे है। श्वेता अपने छोटे भाई का काफी ध्यान रखती है। इसी वजह से अभिषेक कहते है कि उनकी बेटी आराध्या अपनी बुआ जैसी बने। इतना ही नहीं अभिषेक अपने बहन को पूरी-पूरी रिसपेक्ट देते है। 

3. सैफ -सोहा अली खान

सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा-सबा के बीच का रिश्ता गहरा है। वह सैफ को काफी सपोर्टिव मानती है। वह रक्षाबंधन काफी धूम-धाम से मनाते है। वह अपनी बहनों को प्यार भी काफी करते है।  

4. एकता -तुषार कपूर

एकता एक सफल निर्माता और निर्देशकही नहीं बल्कि वो एक बहुत प्यारी बहन भी हैं।वह अपने छोटे भाई तुषार कपूर काफी प्यार करती हैं। तुषार-एकता को बॉलीवुड के लविंग ब्रदर-सिस्टर की उपाधि से नवाजा जा चुका है।

5. सोनाक्षी सिन्हा -लव-कुश

सोनाक्षी की बात करें तो वह भी अपने भाइयों की बहुत प्यारी हैं। साथ ही उनके दोनों भाई उनके लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं, वह उनसे बहुत प्यार करते हैं।  

6. फरहान अख्तर-जोया अख्तर

फरहान और जोया की भाई-बहन पर्दे पर तो कमाल किया ही है, रीयल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार और एकता की मिसाल पेश करते हैं।

Related News