24 APRWEDNESDAY2024 2:01:12 AM
Nari

Child Special: बच्चे बड़े मजे से खाएंगे बेसन सूजी का हलवा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jun, 2020 11:50 AM
Child Special: बच्चे बड़े मजे से खाएंगे बेसन सूजी का हलवा

मीठा हर उम्र के लोगों को पसंद होता है। बात अगर बच्चों की करें तो मीठी चीजें उनकी फेवरेट होती है। उन्हें हर चीज में मीठा खाना अच्छा लगता है। मगर भारी मात्रा में चॉकलेट, टॉफी आदि खाने से उनके दांतों के साथ सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आप उन्हें घर पर बेसन सूजी से तैयार हलवा बनाकर खिला सकते है। खाने में टेस्टी होने के साथ यह उनको सेहतमंद भी बनाएं रखेंगा। बेसन और सूजी में मौजूद आवश्यक गुण सेहत के लिए फायदेमंद होते है। साथ ही इसे खाने से पेट काफी समय तक भरा रहता है। ऐसे में बच्चे बार-बार बाहर की मीठी चीजों को खाने से बचेंगे। 

सामग्री

बेसन- 1 कप
सूजी- 1/2 कप
इलाइची पाउडर- 1/4 टीस्पून
चीनी- 2 टेबलस्पून
काजू पाउडर- 1 टीस्पून
देसी घी- 3/4 कप
पानी- 4 कप
बादाम-10-12 ( बारीक कटे हुए)
काजू- 10-12 ( बारीक कटे हुए)

zaika,PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले गैस पर मीडियम आंच पर कड़ाई रखें।
2. अब उसमें घी डालकर पिघलाएं।
3. अब इसमें बेसन और सूजी डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
4. मिक्सचर के ब्राउन होने के बाद उसमें पानी डालकर चलाते जाएं।
5. पानी के सूखने और हलवा के गाढ़ा होने के बाद इसमें चीनी और काजू पाउडर डालकर मिक्स करें।
6. जब चीनी घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
7. 2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

 

आपका बेसन सूजी हलवा बन कर तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कटे हुए काजू और बादाम से गार्निश करें। बच्चों को खिलाएं और खुद भी खाने का मजा लें।

Related News