26 APRFRIDAY2024 3:38:53 AM
Nari

इस 1 चीज में छिपा है शिल्पा शिंदे के खूबसूरत बालों और स्किन का राज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Aug, 2019 01:09 PM
इस 1 चीज में छिपा है शिल्पा शिंदे के खूबसूरत बालों और स्किन का राज

सीरियल भाभी जी घर पर हैं से पॉपुलर हुई 'शिल्पा शिंदे' काे भला काैन नही जानता। अपनी अदाआें और सादगी से वह सबकाे दीवाना बना देती हैं। आज शिल्पा 43 साल की हो गई हैं लेकिन इस उम्र में भी वो 25 की लगती हैं। शिल्पा शिंदे की फैन्स उनकी खूबसूरती के कायल है और हर कोई ये जानना चाहता है कि उनकी इस शाइनी स्किन का सीक्रेट क्या है।

चलिए आज हम आपको शिल्पा के जन्मदिन पर बताते हैं उनकी खूबसूरती के कुछ ऐसे राज, जिसे फॉलो करके आप भी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

नारियल तेल है खूबसूरती का राज

उनकी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है नारियल का तेल। शिल्पा शिंदे रात को सोने से पहले नारियल तेल लगाती है। अगर वो रात को नारियल तेल नहीं लगा पाती तो वह अगली सुबह नहाने से पहले नारियल का तेल जरूर लगाती हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ कई समस्याओं को भी दूर करता है।

PunjabKesari

नारियल तेल के फायदे
डार्क सर्कल्स

रोजाना आंखों के नीचे नारियल तेल से मसाज करें और फिर सुबह उठकर धोएं। रोजाना ऐसा करने से डार्क सर्कल्स दूर हो जाएंगे।

दाग-धब्बे

दिन में 2 बार नारियल तेल की कुछ बूंदों से रोजाना चेहरे की मसाज करें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें। इससे ना सिर्फ दाग-धब्बे दूर होंगे बल्कि यह त्वचा पर निखार भी लाएगा।

शाइनी हेयर

नारियल तेल को अगर हल्का गर्म करके बालों की रोजाना मसाज करें और 20-25 मिनट बाद धो लें। इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है, जिससे बाल मुलायम, घने और चमकदार हो जाते हैं।

फटे होंठ

मार्केट से मिलने वाली क्रीम की जगह अगर आप होठों पर नारियल के तेल से मसाज करेंगीं तो होंठ मुलायम हो जाएंगें।

नहाने के बाद

अक्सर लड़कियां नहाने के बाद क्रीम लगाती है। इसकी बजाए नहाने के बाद आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होगी। इसके अलावा इससे त्वचा में कसाव भी बना रहेगा।

मेकअप से पहले

मेकअप करने से 20 मिनट पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर नारियल तेल से मसाज करें। फिर इसे कॉटन से साफ करके मेकअप करें। इससे आपका चेहरा भी एक्स्ट्रा ग्लो करेगा और मेकअप भी टिका रहेगा।

मेकअप रिमूवल

नारियल तेल का रिमूवर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए रुई में थोड़ा सा तेल लगाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे जिद्दी से जिद्दी वॉटरप्रूफ आईलाइनर भी हटाया जा सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स

नारियल तेल को हल्का सा गर्म करें। अब इसको स्ट्रेच मार्क्स पर लगाए। इससे स्ट्रेस मार्क्स आसानी से दूर हो जाएंगे।

डेड स्किन निकालें

डेड स्किन और टैनिंग को हटाने के लिए नारियल तेल और चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करें। इस तरह चेहरे की सफाई करने से स्किन में नई जान आती है। कुछ दिनों तक इस स्क्रब का यूज करने से रंगत में निखार आता है।

मजबूत नाखून

कुछ लोगों के नाखून बहुत ज्यादा कमजोर होते हैं। ऐसे में उनके लिए नारियल तेल बेहतर ऑप्शन है। रोजाना नाखून के निचले हिस्से पर नारियल तेल से मालिश करने से ये बढ़ने लगेंगे और टूटेगें भी नहीं। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News