25 APRTHURSDAY2024 10:43:54 PM
Nari

इन 3 चीजों के बिना मुश्किल है Disha Patani का गुजारा, जानिए एक्ट्रेस के ब्यूटी सिक्रेट्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Jun, 2022 12:28 PM
इन 3 चीजों के बिना मुश्किल है Disha Patani का गुजारा, जानिए एक्ट्रेस के ब्यूटी सिक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 13 जून, 1992 को यूपी के बरेली शहर में हुआ था। दिशा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन के लिए भी जानी जाती हैं। उनके एक्शन और मूव्स देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। इसके अलावा भी एक्ट्रेस अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनके फैंस भी एक्ट्रेस की ग्लोईंग स्किन को देखकर काफी सरप्राइज रहते हैं। दिशा के चेहरे पर हमेशा एक नेचुरल ग्लो दिखाई देता है। बिना मेकअप के भी एक्ट्रेस के चेहरा एकदम चमकता हुआ दिखाई देता है। तो चलिए आपको बताते हैं दिशा के बर्थडे पर उनके कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स...

PunjabKesari

ये है दिशा के गुलाबी गालों का राज 

दिशा पटानी की चेहरे पर हर समय एक नेचुरल ग्लो दिखाई देता है। एक्ट्रेस के गुलाबी गाल भी उनके पैंश को काफी आकर्षित करते हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस को ब्लश बहुत ही पसंद है। खासकर क्रीम ब्लश दिशा हर समय लगाना पसंद करती हैं। दिशा ने एक नामी वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए बताया कि- 'उन्हें ब्लश काफी पसंद है।'दिशा का मानना है कि- 'इसे एक बार ही चेहरे पर लगाने से गाल बिल्कुल गुलाबी और भी ज्यादा सुंदर हो जाते हैं।' 

PunjabKesari

सिर्फ 3 मेकअप प्रोडक्ट्स करती हैं इस्तेमाल 

एक्ट्रेस बताती हैं कि -'उनके लिए मेकअप में ये 3 प्रोडक्ट्स बहुत ही जरुरी हैं। जिनमें लिपस्टिक, ब्लश और टींट जैसी चीजें शामिल हैं।' दिशा डार्क लिपस्टिक शेड के अलावा न्यूड लिपस्टिक शेड पसंद करती हैं। दिशा टींट को लिप और चिक्स पर लगाती हैं। दिशा के अनुसार, टींट बहुत ही लाभदायक ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिससे एक साथ कई सारे काम किए जा सकते हैं। 

नहीं लगाती फाउंडेशन 

दिशा मेकअप के बाद भी नेचुरल दिखना पसंद करती हैं। वह चेहरे पर फाउंडेशन और बेस नहीं लगाती है। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी बताया था कि वह सिर्फ दो तरह की प्राइमर इस्तेमाल करती हैं। एक से वह पूरे चेहरे को कवर करती हैं और दूसरा प्राइमर उनके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है। इसके अलावा एक्ट्रेस डार्क स्किन को कवर करने के लिए कंसीलर का भी इस्तेमाल करती हैं। आंखों के ऊपर और होठों के पास एक्ट्रेस एकदम मटर के दाने की तरह कंसीलर इस्तेमाल करती हैं। 

PunjabKesari

सोने से पहले लगाती हैं मॉइश्चराइजर 

एक्ट्रेस रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोती हैं और फिर मॉइश्चराइजर लगाती हैं। उनका मानना है कि त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना बहुत ही आवश्यक है। दिशा ज्यादा चीजें अपने चेहरे पर नहीं लगाती। इसे चेहरे पर लगाने के बाद वह अच्छी नींद लेती हैं, जो उनकी त्वचा को अंदर तक हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

फेस वॉश भी नहीं करती इस्तेमाल 

दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि- 'वह कभी भी चेहरे पर फेस वॉश नहीं लगाती।' दिशा अपना चेहरा सिर्फ दही और बेसन के साथ धोती हैं। उन्हें यह नुस्खा उनकी मां ने बताया था। एक्ट्रेस का मानना है कि उनके लिए यह बहुत ही प्रभावी भी है। केमिकल फ्री चीजों के कारण ही उनकी त्वचा एकदम खिली-खिली नजर आती है। 

PunjabKesari
 

Related News