28 APRSUNDAY2024 9:32:44 AM
Nari

शिमला-मनाली नहीं इस गर्मियां Explore करें भारत की ये कूल Places, दृश्य करेगा Attract

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Jun, 2023 05:11 PM
शिमला-मनाली नहीं इस गर्मियां Explore करें भारत की ये कूल Places, दृश्य करेगा Attract

चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए सभी ठंडी-ठंडी जगहों का रुख करना पसंद करते हैं। शिमला, मसूरी, मनाली, कुल्लू जैसी जगहों पर अपने समर वेकेशन्स बिताते हैं। लेकिन अगर आप इन सब जगहों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया एक्सपलोर करना चाहते हैं तो आज आपको भारत की ऐसी 5 जगहें बताएंगे यहां आप अपनी समर वेकेशन्स आसानी से बिता पाएंगे। साथ ही आप गर्मी की छुट्टियों को और भी अच्छे से एंजॉय कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

इडुक्की 

केरल की खूबसूरती आपकी गर्मी दूर कर देगी। यहां पर कई सारी ऐसी जगहें हैं जिन्हें आप इस गर्मियों में एक्सपलोर कर सकते हैं। वर्कला, कोच्चि, अल्लेप्पी के अलावा आप इडुक्की जा सकते हैं। यहां पर कुलमावु डैम, इडुक्की आर्च डैम जैसे कई खूबसूरत डैम एक्सपलोर कर सकते हैं। यहां का खूबसूरत दृश्य आप अपने कैमरे में कैद करके पूरी जिंदगी के लिए कुछ यादगार ट्रिप की मैमरीज रख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर एराविकुलम नेशनल पार्क घूम सकते हैं। 

PunjabKesari

हलेबिडु 

साउथ इंडिया में कई सारे ऐसे सुंदर मंदिर हैं यहां जा सकते हैं। यहां के खंडहरों और भव्य आर्किटेक्टर में आपको संस्कृति और इतिहास की झलक साफ दिखाई देगी। हलेबिडु आप इस गर्मियां एक्सपलोर कर सकते हैं। एक समय में द्वार समुद्र के रुप में जाना जाने वाला हलेबिडु आज से लगभग 150 साल पुराना है और यह होयसल राजवंश की राजधानी था। आप यहां पर होयसलेश्वर मंदिर, यागाची डैम और आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम में जाकर हलेबिडु की पुराने इतिहास की जानकारी ले सकते हैं ।

लैटमौसियांग 

नॉर्थ ईस्ट मेघालय जैसी खूबसूरत जगह में मौजूद आप लैटमौसियांग एक्सपलोर कर सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर जगह है इसे कॉटन कैंडी जैसी दिखने वाले बादलों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप गुफाओं और जंगल की लंबी पैदल यात्रा जैसे कई ऑफबीट एडवेंचर देख सकते हैं। इसके अलावा आप गार्डन केव्स और मिरर लेक भी देख सकते हैं। 

PunjabKesari

पाटन 

गुजरात का पाटन आप गर्मियों में एक्सपलोर कर सकते हैं। चंदवा शासकों की पूर्व राजधानी शहर पाटन 745 ईस्वी में बना था। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में भी इसका नाम जोड़ा गया है। यहां पर इतिहास से प्रेम करने वाले लोगों के लिए कई सारे खूबसूरत और महान स्मारक बने हुए हैं। इसके अलावा इस छोटे से शहर में आप मन को मोह लेने वाले मंदिर, लेक और स्टेप वेल को भी देख सकते हैं। 

चोपटा 

टूरिस्ट प्लेस से भरे हिल स्टेशनों की भीड़ में आप हिमालय का यह गांव चोपटा एक्सपलोर कर सकते हैं। खासकर अगर आप नेचर के साथ जुड़ना चाहते हैं तो चोपटा एक बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यहां पर बर्फ से ढकी हुई चोटियां और शानदार ट्रैकिंग के साथ आप अपना सफर और भी यादगार बना सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग व्यू पॉइंट से फोटो खिंचकर आप ट्रिप की यादें हमेशा के लिए अपने साथ रख सकते हैं ।

PunjabKesari


 

Related News