20 DECSATURDAY2025 10:34:50 PM
Nari

यूरोप पर होगा मुसलमानों का राज, क्या Baba Vanga की ये भविष्यवाणी भी होने वाली है सच?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 06 May, 2025 04:22 PM
यूरोप पर होगा मुसलमानों का राज, क्या Baba Vanga की ये भविष्यवाणी भी होने वाली है सच?

नारी डेस्क:  बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां — जैसे अमेरिका पर 9/11 का हमला, सोवियत संघ का विघटन और राजकुमारी डायना की मृत्यु — सच साबित हो चुकी हैं। अब उनकी एक और भविष्यवाणी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले वर्षों में यूरोप पर मुसलमानों का शासन स्थापित होगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि 2025 से शुरू होने वाले संघर्षों का एक समूह यूरोप को पूरी तरह बदल देगा। ऐसे में सवाल उठता है-क्या बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी भी सच होने जा रही है? इस लेख में हम जानेंगे इस दावे की पूरी सच्चाई और इससे जुड़ी अन्य भविष्यवाणियों के बारे में।

2043 तक यूरोप में मुस्लिम शासन का दावा

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2043 तक यूरोप में मुस्लिम सत्ता स्थापित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव 2025 में शुरू होने वाले एक बड़े संघर्ष की वजह से होगा, जिससे पूरे महाद्वीप की राजनीति और समाज प्रभावित होंगे।

2025 में होगा बड़ा संघर्ष

उनके अनुसार, 2025 में यूरोप में ऐसा संघर्ष होगा, जो विनाशकारी घटनाओं की एक शृंखला की शुरुआत करेगा। यह घटनाएं न केवल सामाजिक अस्थिरता लाएंगी, बल्कि भविष्य में दुनिया के संतुलन को भी बदल देंगी। यह घटनाएं धीरे-धीरे दुनिया के अंत की ओर इशारा करेंगी, जिसकी भविष्यवाणी उन्होंने वर्ष 5079 के लिए की थी।

PunjabKesari

2076 में कम्युनिस्ट विचारधारा की वापसी

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में यह भी उल्लेख है कि वर्ष 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी हो सकती है। यह विचार राजनीतिक विश्लेषकों और इतिहासकारों के बीच बहस का विषय बन गया है।

पहले भी सच साबित हो चुकी हैं कई भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हो चुकी हैं। इनमें द्वितीय विश्व युद्ध, सोवियत संघ का विघटन, चेर्नोबिल आपदा, अमेरिकी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 हमला और राजकुमारी डायना की मौत शामिल हैं। उनके अनुयायियों का मानना है कि वेंगा की भविष्यवाणियाँ केवल संयोग नहीं, बल्कि उनके अंदर एक विशेष दृष्टि थी।

ये भी पढ़ें:  बाबा वेंगा की जुलाई 2025 को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी: आ सकती है भीषण तबाही

कौन थीं बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया के बाल्कन क्षेत्र में हुआ था। 12 वर्ष की उम्र में एक तूफान के दौरान उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। इसके बाद, यह कहा जाता है कि उनमें भविष्य देखने की शक्ति उत्पन्न हो गई थी। साल 1996 में उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां अब भी लोगों के लिए रहस्य और जिज्ञासा का विषय बनी हुई हैं।

 क्या फिर से सच साबित होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

हालांकि इन भविष्यवाणियों की पुष्टि वर्तमान में नहीं की जा सकती, लेकिन इतिहास को देखते हुए इन पर पूरी तरह से नजरअंदाज करना भी मुश्किल है। क्या सच में आने वाले वर्षों में यूरोप का सामाजिक और राजनीतिक स्वरूप बदलने वाला है? ये प्रश्न अब भविष्य के गर्भ में हैं।
  

 
 

Related News