05 MAYSUNDAY2024 7:51:01 PM
Life Style

ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए क्रूज पर किया था Invite... आर्यन खान के वकील ने कोर्ट में दी यह दलील

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Oct, 2021 10:38 AM
ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए क्रूज पर किया था Invite... आर्यन खान के वकील ने कोर्ट में दी यह दलील

 बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के वकील ने वीरवार को अदालत में कहा कि आर्यन को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर हुई पार्टी में 'ग्लैमर का तड़का लगाने' के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें  मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्यन का इस सब मे कोई रोल नहीं हैं। 

PunjabKesari

एनसीबी की रिमांड बढ़ाने की याचिका का विरोध करते हुए आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि उनके मुवक्किल का किसी अन्य आरोपी से कोई संबंध नहीं है। वकील ने दावा किया कि आर्यन एक 'वीवीआईपी अतिथि' के रूप में क्रूज पर थे और  बॉलीवुड से जुड़ा एक व्यक्ति क्रूज में ग्लैमर जोड़ना चाहता था और इसलिए आर्यन को आमंत्रित किया गया था। 

PunjabKesari

 मानेशिंदे ने कहा कि आर्यन क्रूज पर सवार किसी अन्य व्यक्ति या अन्य गिरफ्तार आरोपियों से किसी भी तरह नहीं जुड़ा है। उनका आयोजकों या अन्य गिरफ्तार आरोपियों से कोई संबंध नहीं है।  हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि आर्यन अरबाज मर्चेंट को जानते थे। वकील ने कहा कि आर्यन और मर्चेंट दोस्त हैं, इससे इंकार नहीं है, लेकिन केवल एक व्यक्ति से संबंध के चलते उन्हे हिरासत में लेना सही है। 

PunjabKesari
एनसीबी ने रविवार को मुंबई तट पर जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन को अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ गिरफ्तार किया था। अगले दिन नूपुर सतीजा, इश्मीत चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा और विक्रांत छोकर को गिरफ्तार किया गया था।
 

Related News