25 APRTHURSDAY2024 11:32:03 PM
Nari

अर्जुन कपूर ने बताया, सौतेली बहन जान्‍हवी कपूर के 'भैया' बोलने पर कैसा फील होता है?

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 12 Jul, 2021 06:42 PM
अर्जुन कपूर ने बताया, सौतेली बहन जान्‍हवी कपूर के 'भैया' बोलने पर कैसा फील होता है?

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर काफी सुर्खियों में छाए रहते है। अकसर यह लव बर्ड लेट नाइट पार्टीज़ में दिखाई देता है। वहीं इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर को लेकर खबरों में बने हुए है।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर से आधारित एक ऐसा बयान दिया था जिसने सबको हैरान कर दिया था। बतां दें कि एकइंटरव्यू के दौरा अर्जुन कपूर ने यह बताया था कि जब भी जाह्नवी कपूर उन्हें भैया कह कर बुलाती हैं तो उन्हें बहुत अजीब लगता है, इसके साथ यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है।

PunjabKesari

जाह्नवी कपूर मुझे भैया कह कर बुलाती हैं तो  बहुत अजीब लगता-
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर को एक बार अर्जुन भैया का अनुवाद अंग्रेजी में करने के लिए कहा गया था, तब उन्होंने इसका अनुवाद ब्रदर अर्जुन किया था। इस बात पर अर्जुन कपूर ने कहा कि जह्नावी कपूर का यह अनुवाद बहुत धार्मिक लग रहा है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि जब भी जाह्नवी कपूर उन्हें भैया कह कर बुलाती हैं तो उन्हें बहुत अजीब लगता है। यह उनके लिए बहुत नया है क्योंकि उनकी बहन अंशुला कपूर उन्हें भाई बोलती हैं और वह भी अजीब ढंग से। यही कारण है कि जब भी जाह्नवी कपूर उन्हें भैया कहती हैं तब उन्हें यह साधारण नहीं लगता है।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर ने बताया था, अब भी उनका परिवार अलग-अलग है
आपकों बतां दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि उनका परिवार और जाह्नवी कपूर का परिवार अलग-अलग है। उन्होंने बोला कि यह परिस्थितियां उनके लिए कभी परफेक्ट नहीं हो सकती हैं और वह अभी-भी इसे हल करने की कोशिश कर रहे हैं। 

PunjabKesari

श्रीदेवी के देहांत के बाद इकट्ठे हुए अर्जुन और जाह्नवी-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अर्जुन और अंशुला, बोनी कपुर की पहली पत्नि मोना शौरी कपूर के बच्चे हैं, तो वहीं  जाह्नवी और खुशी कपूर बोनी कपूर की दूसरी बीवी श्रीदेवी के बच्चे है। जब 2018 में श्रीदेवी का देहांत हुआ था तब से इन चारों बच्चों में अच्छी बांडिंग देखने को मिली है, अकसर फैमिली फंक्शन में अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर एक साथ दिखाई देते हैं, वहीं इनके पिता बोनी कपूर भी अपने बच्चों के एक साथ होने पर काफी खुश दिखाई देते हैं। 

Related News