बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते है। खबरों की मानें तो विराट और अनुष्का जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।
जी हां, हाल में ही अनुष्का अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट टॉप के साथ ब्लू रिप्ड जीन्स वियर की थी। इसी के साथ उन्होंने पेस्टल कोट पहना था। कहा जा रहा है कि वह विराट और अनुष्का 11 दिंसबर को इटली में शादी कर रहे है। 9 दिंसबर से उनकी शादी की रस्में शुरु होगी। वहीं, 21 दिंसबर को मुंबई में रिसेप्शन होगी।
आपको बता दें कि विराट-अनुष्का साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। एक एड के शूटिंग के दौरान दोनों मिले थे।
फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउनलोड करें NARI APP