27 APRSATURDAY2024 4:08:32 PM
Nari

गर्ल गैंग के साथ अंकिता ने की बैचलर पार्टी, टूटे पैर के साथ पहुंची सृष्टि रोडे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 17 Nov, 2021 01:10 PM
गर्ल गैंग के साथ अंकिता ने की बैचलर पार्टी, टूटे पैर के साथ पहुंची सृष्टि रोडे

बीते दिन 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या शादी के बंधन में बंध गई। श्रद्धा ने दिल्ली में एक नेवी ऑफिसर संग सात फेरे लिए। वहीं श्रद्धा के बाद अब अंकिता लोखंडे शादी की तैयारियां कर रही है। हाल ही में अंकिता ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी की। जिसमें एक्ट्रेस जमकर डांस और मस्ती करती नजर आई। अंकिता की बैचलर पार्टी में टीवी इंडस्ट्री की कई फेमस हसीनाएं पहुंची। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वहीं अगर लुक की बात करें तो सभी ज्यादातर ब्लैक आउटफिट में नजर आए। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक रखा गया होगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

जबकि होने वाली दुल्हन अंकिता वाइन कलर की शाॅर्ट ड्रेस में नजर आई। इस दौरान अंकिता ने 'Bride To Be' का सेश पहना हुआ था।

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

भई, एक्ट्रेस सृष्टि रोडे पर तो पार्टी का ऐसा क्रेज चढ़ा कि वह प्लास्टर समेत ही पार्टी में पहुंच गई।

 

PunjabKesari

 

खबरों के मुताबिक, अंकिता इस साल 12 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड विक्की जैन संग मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कहा जा रहा है कि शादी के फंक्शन 12 से लेकर 14 दिसंबर तक चलेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कई सेलेब्स अंकिता की शादी में परफाॅर्म करने वाले हैं। जिनमें सबसे पहला नाम रैपर बादशाह का सामने आया है। 

Related News