25 APRTHURSDAY2024 5:20:11 PM
Nari

इरफान की स्माइल को नही भूल सकते अनिल कपूर, तस्वीर शेयर कर कही ये खास बात

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 May, 2020 11:54 AM
इरफान की स्माइल को नही भूल सकते अनिल कपूर, तस्वीर शेयर कर कही ये खास बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार इरफान खान के निधन के बाद आज भी पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी है। उनके को-स्टार्स आज भी उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को इरफान खान की याद सता रही है। अनिल इरफान की मुस्कुराहट को याद कर रहे है। 

दरअसल अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इरफान के साथ की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही  लिखा, ' ये तस्वीरें कई यादों को खींच लाई हैं। उनकी मुस्कुराहट में कुछ ऐसा था, जिसे देख तुरंत उनके आस पास के लोग मुस्कुरा उठते थे। इरफान की कई चीज़ों में से एक जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। वहीं आपको बता दें अनिल कपूर ने एक्टर इरफान के निधन पर गहरा दुख जताया था। उनके फैंस आज भी उन्हें बेहद मिस कर रहे है।

Related News