02 MAYTHURSDAY2024 8:05:24 PM
Nari

सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया सड़कों पर दौड़ लगाने वाला लड़का, आनंद महिंद्रा भी हुए Impress

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Mar, 2022 10:14 AM
सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया सड़कों पर दौड़ लगाने वाला लड़का, आनंद महिंद्रा भी हुए Impress

नोएडा की सड़कों पर रोजाना 10 किलोमीटर दौड़ने वाले प्रदीप मेहरा का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि केवल दो दिन में वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया। हर कोई उसका दीवाना हो गया है। बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा भी इस बहादुर बच्चे की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। 

PunjabKesari
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा-, “यह वास्तव में प्रेरित करने वाला है। लेकिन आप जानते हैं, मेरा #MondayMotivation क्या है? फैक्ट यह है कि वह खासा आत्मनिर्भर है और सवारी की पेशकश इनकार कर देता है। उसे मदद की जरूरत नहीं है। वह आत्मनिर्भर है!”

PunjabKesari

अल्मोड़ा निवासी प्रदीप मेहरा का वीडियो एक पत्रकार-सह-फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने बनाया था और इसके सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सेना के कई पूर्व अधिकारियों और अन्य लोगों ने  भी उसके सपने को साकार करने में मदद के लिए कदम बढ़ाया है। इसके अलावा  उत्तर प्रदेश सरकार भी इस लड़के की मदद को आगे आई है। 

PunjabKesari
वीडियो में, प्रदीप आधी रात के आसपास शहर की सड़क पर दौड़ता दिखाई दे रहा है, जिसके कंधे पर एक छोटा सा बैग और हाथ में एक मोबाइल फोन है। रास्ते में कापड़ी द्वारा कार में घर छोड़ने की पेशकश करने पर युवकने मदद लेने से इनकार करते हुए कहा कि वह हर रात सेक्टर-16 (कार्यस्थल) से नोएडा के बरोला स्थित अपने घर तक लगभग 10 किलोमीटर की दौड़ लगाता है ताकि वह सेना में भर्ती होने होने के लिए खुद को तैयार कर सके।

PunjabKesari

रविवार शाम कापड़ी द्वारा ट्विटर पर साझा की गई क्लिप को 75,000 से अधिक रीट्वीट, 11,000 टिप्पणी और लगभग 2.50 लाख लाइक मिले। तब से इस क्लिप को विभिन्न मशहूर हस्तियों सहित कई अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। कापड़ी ने ट्वीट किया, ‘‘कल रात 12 बजे नोएडा रोड पर मैंने इस लड़के को कंधे पर बैग लिए बहुत तेज दौड़ते देखा। मुझे लगा कि वह किसी परेशानी में है और इसलिए उसने उसे एक सवारी की पेशकश की। मैंने उसे बार-बार लिफ्ट देने की पेशकश की लेकिन उसने मना कर दिया। इसका कारण जानकर आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा।

PunjabKesari

प्रदीप ने बताया कि वह 12वीं पास है और अभी उसने स्नातक में प्रवेश नहीं लिया है। उसने कहा कि वह आर्मी में जाना चाहता है जिसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहा है। प्रदीप मेहरा मूलत: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। उसने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ नोएडा में रहता है। उसे सुबह आठ बजे तक उठकर अपने भाई के लिए खाना तैयार करना होता है। उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। प्रदीप नोएडा सेक्टर-16 में एक रेस्टोरेंट चेन के लिए काम करता है। रात 11 बजे काम खत्म करने के बाद सेक्टर 16 से बरौला स्थित किराए के कमरे तक रोजाना दस किलोमीटर दौड़ लगाता है।
 

Related News