28 APRSUNDAY2024 11:39:40 AM
Nari

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की दूसरी महिला न्यायाधीश का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 19 Sep, 2020 01:32 PM
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की दूसरी महिला न्यायाधीश का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

दुनियाभर के लिए साल 2020 काफी बुरा साबित हो रहा है। इस साल कई मशहूर हस्तियों को लोगों ने हमेशा के लिए खो दिया है। हाल ही में एक और दुखद खबर सामने आई है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बेडर गिंसबर्ग ने 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह मेटास्टेटिक अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थी। उन्होंने वाशिंगटन स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। 

PunjabKesari

रूथ बेडर गिंसबर्ग सर्वोच्च अदालत की दूसरी महिला न्यायाधीश थीं। वह हमेशा महिला अधिकारों के हित में बोलती थी। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले थे। लेकिन चुनाव से छह हफ्ते पहले गिंसबर्ग का निधन हो गया। वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित थी। 

PunjabKesari

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रूथ बेडर गिंसबर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनसे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है।

 

बता दें गिंसबर्ग ने जुलाई में बताया था कि वह कीमोथेरेपी करवा रही हैं। रूथ बेडर गिंसबर्ग को युवा महिलाएं प्यार से नॉटिर्ल आरबीजी कहकर बुलाती थी। साल 1999 में उन्हें कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी। 

Related News