25 APRTHURSDAY2024 11:51:26 AM
Nari

अंबानी परिवार ने मनाई बहु की पहली Arangetram Ceremony, देखें राधिका की जबरदस्त Performance

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Jun, 2022 10:49 AM
अंबानी परिवार ने मनाई बहु की पहली Arangetram Ceremony, देखें राधिका की  जबरदस्त Performance

देश के सबसे बड़े उद्योगपत्ति मुकेश अंबानी ने बीती रात अपनी होने वाली बहु राधिका मर्चेंट के लिए अरंगत्रेम सेरेमनी होस्ट की थी। इस क्रार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। मुकेश अंबानी के परिवार ने जियो वर्ल्ड सेंटर के 'दे ग्रैंड थिएटर' में  राधिका की इस पहली सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें राधिका मर्चेंट ने परफॉर्मेंस दी थी। बता दें, कि राधिका एक भारतीय शास्त्रीय डांसर हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी होने के बाद पहली बार अरंगेत्रम किया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

क्या होती हैं अरंगत्रेम सेरेमनी?  

बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि अरंगेत्रम सेरेमनी होती क्या है? आपको बता दें , अरगंत्रेम एक  ऐसा पल होता है, जिसका हर कोई युवा शास्त्रीय डांसर बहुत ही बेसब्री से इंतजार करती है। क्योंकि इस दौरान वह पहली बार मंच पर प्रस्तुति दे रही होती हैं। यह पल उनके लिए बहुत ही खास होता है। वर्षों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए वह इस दिन का बहुत ही ब्रेसब्री से इंतजार करती हैं। अरंगत्रेम एक तमिल शब्द है, इस नृत्य को एक पुरानी परंपरा माना जाता है। आपको बता दें कि यह शब्द मंच पर शास्त्रीय नृत्य करने और दूसरों को प्रशिक्षण देने के लिए नर्तक के स्नातक होने का प्रतीक भी होता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

कई बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत 

अंबानी परिवार की होने वाली बहु की अरंगत्रेम सेरेमनी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की। इन बॉलीवुड सितारों में से आमिर खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और  इंडियन क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे भी सेरेमनी में शामिल हुए थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

परिवार में होंगी दूसरी नर्तकी  

नीता अंबानी के बाद राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार में दूसरी भरतनाट्यम नर्तकी होंगी। नीता अंबानी स्वंय भी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी हैं। अपनी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय जिम्मेदारियों के बावजूद भी भरतनाट्यम प्रस्तुत करती हैं। राधिका के नृत्य में भी सभी पारंपरिक तत्व शामिल थे। उनके अरंगेत्रम सेरेमनी में सारे मेहमान पारंपरिक पोषाक में पहुंचे थे। महिलाएं ब्रोकेडेड और एंब्रायड सिल्क की साड़ियां और पुरुष शेरवानी कुर्ते में दिखाई दिए थे। 

PunjabKesari

Related News