20 MAYMONDAY2024 10:55:05 PM
Nari

Met Gala 2023: ईशा अंबानी का 24 लाख का Doll Bag रहा लाइमलाइट में, पर्ल प्रिंसेस बनीं आलिया भट्ट

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 May, 2023 04:38 PM

न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित हुए फैशन इवेंट 'मेट गाला 2023' में बी-टाउन हसीनाएं एक से बढ़कर एक डिजाइनर लुक में नजर आई। जहां एक तरफ आलिया के गाउन के चर्चे हर तरफ हुए तो वहीं ईशा अंबानी का सबसे महंगा बैग लाइमलाइट में रहा। सबसे पहले आपको मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के लुक के बारे में बताते हैं...

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

ईशा ने डिजाइनर प्रबल गुरुंग का ब्लैक कलर का साड़ी-इंस्पायर्ड गाउन पहना। जिस पर हजारों सिल्वर क्रिस्टल और मोतियों का वर्क किया गया है। गाउन में ब्लैक टेल भी अटैच है। गले में डायमंड नेकलेस वाला एम्बेलिश्ड चोकर पहना जो उन्हें रिच टच दे रहा था। मिनिमल मेकअप, शिमरी सिल्वर आई मेकअप, खुले बाल और ग्लॉसी लिप्स के साथ लुक को पूरा किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

ईशा अंबानी की ड्रेस जितनी शानदार थी उससे भी ज्यादा यूनिक था उनका बैग जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इवेंट के लिए उन्होंने 'चैनल डॉल बैग' कैरी किया था, जिस पर ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक पर आधारित एक गुड़िया का चेहरा बना था। अगर बात करें इस बैग की कीमत की तो वो काफी चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैग की कीमत 30,550 अमेरिकी डॉलर यानी 24,97,951.30 रुपए है। कीमत सुनकर लगा ना झटका, तो ये था ईशा अंबानी का लुक अब आपको बताते हैं आलिया भट्ट के आउटफिट के बारे में...

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आलिया ने अपने पहले मेट गाला डेब्यू में व्हाइट पर्ल गाउन पहना था। आलिया का लुक सुपरमाॅडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के चैनल ब्राइडल लुक से इंस्पार्यड था। इस बॉल गाउन पर 100,000 मोतियों की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। कस्टम-मेड एम्बेलिश्ड ग्लव्स, मैचिंग डायमंड इयररिंग्स और बालों में एक पर्ल बो को लुक कंप्लीट करने के लिए चुना। ओवर ऑल लुक में आलिया बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आलिया के बाद बात करते हैं प्रियंका के आउटफिट और उनके सबसे कीमती नेकलेस की। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एंट्री की, प्रियंका ने इटैलियन लग्जरी फैशन हाउस 'वैलेंटिनो' का थाई-हाई स्लिट गाउन पहना, जिसके वेस्ट पर एक बड़ा सा बो डिजाइन बना था। गाउन को सफेद रंग की रीगल बेल स्लीव्स के साथ स्टाइल और फ्लोर-लेंथ जैकेट के साथ पेयर किया गया था, जिसमें एक ड्रामेटिक ट्रेल अटैच थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इस आउटफिट के साथ Bulgari का 11.6 कैरेट का ब्लू-डायमंड नेकलेस पहना था, साथ में मैचिंग डायमंड इयररिंग्स पेयर किए थे। प्रियंका के इस डायमंड नेकलेस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो इंडियन करंसी के मुताबिक लगभग 204 करोड़ रुपए है। खबरों के मुताबिक मेट गाला इवेंट के बाद इस नेकलेस की नीलामी की जाएगी।

Related News