03 MAYFRIDAY2024 6:19:53 AM
Nari

दिशा पटानी के साथ अफेयर पर तोड़ी Rumored Boyfriend अलेक्जेंडर ने चुप्पी, बोले- 'हम दोनों एक....'

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Dec, 2022 06:27 PM
दिशा पटानी के साथ अफेयर पर तोड़ी Rumored Boyfriend अलेक्जेंडर ने चुप्पी, बोले- 'हम दोनों एक....'

बॉलीवुड के गलियारों में रिश्ते टूटते और बनते ही रहते हैं। कुछ समय पहले जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ ने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ ब्रेकअप कर लिया था। दिशा पटानी अपने सिजलिंग और किलर तस्वीरों से अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचा ही देती हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक को डेट कर रही हैं। अलेक्जेंडर कोई और नहीं बल्कि दिशा के जिम ट्रेनर हैं। दोनों को कई बार लंच और डिनर डेट पर भी साथ में नजर आते हैं। टाइगर के साथ ब्रेकअप के बाद अक्सर दिशा एलेक्जेंडर के साथ हर इवेंट में दिखाई देती हैं। कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में भी दोनों को साथ में स्पोर्ट किया गया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अलेक्जेंडर ने दिशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

तस्वीरों में साथ दिखते हैं एलेक्स

एक इंटरव्यू के दौरान अलेक्जेंडर ने इस बात का खुलासा किया है कि वह सच में दिशा को डेट कर रहे हैं। एलेक्स ने कहा कि - 'उन्हें अच्छा लग रहा है कि जैसे लोग इस बात की जड़ तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अपने-अपने कयास लगा रहे हैं, अपने-अपने मन की बात कर रहे हैं।' एलेक्स और दिशा की डेटिंग की खबरें काफी समय से उड़ रही हैं। जब से दिशा का ब्रेकअप हुआ था लोग उनके और अलेक्जेंडर के रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। दोनों की तस्वीरें देखकर लग रहा था कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहा है। 

PunjabKesari

2015  से दिशा को जानते हैं एलेक्स

एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में एलेक्स ने कहा कि - 'मैं सार्बिया का रहने वाला हूं और पिछले सात सालों से भारत में रह रहा हूं। मैंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और एक्टिंग फील्ड में अपने कदम रखे थे। इसी दौरान मेरी दिशा से मुलाकात हुई थी। तब दिशा भी एलेक्स के जैसे इंडस्ट्री में नई ही थी।' एलेक्स ने कहा था कि- 'हम लोग 2015 में साथ रहते थे, हम लोग एक ही एजेंसी में थे, मैं और दिशा एक साथ कई और मॉडल्स के साथ एक ही फ्लैट में रहा करते थे। हम दोनों को फिटनेस से काफी प्यार था। हम लोग काफी हैंगआउट भी किया करते थे, इसी बीच में दोनों एक-दूसरे का इमोशनल स्पोर्ट भी बन गए थे।' एलेक्स ने बताया कि - 'दिशा मेरा इमोशनल स्पोर्ट हैं, हम दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और वो मेरे लिए परिवार के जैसे है।' 

टाइगर के भी अच्छे दोस्त हैं एलेक्स 

एलेक्स ने कहा कि दिशा उनके लिए एक परिवार की तरह हैं हम जब भी उदास होते हैं तो एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करते हैं मैं सिर्फ दिशा को नहीं बल्कि टाइगर और कृष्णा को भी अच्छे से जानता हूं। हम लोग तब से साथ हैं जब से करियर की शुरुआत हुई थी। अपने करियर की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि- ऐसा कुछ भी नहीं है मैं और दिशा रिलेशनशिप में नहीं है वहीं दिशा और टाइगर के ब्रेकअप के सवाल पर एलेक्स ने कहा कि - 'मैं उनके रिलेशन पर बोलने वाला कोई नहीं होता हूं। मैं टाइगर और दिशा दोनों के ही करीब हूं। हम लोग अक्सर हैंगआउट भी करते हैं।' 

PunjabKesari

मॉडलिंग से ज्यादा फिल्मों में इंटरेस्टेड हैं एलेक्स 

अपने काम के बारे में बात करते हुए एलेक्स ने कहा कि वह मॉडलिंग से ज्यादा फिल्मों में इंटरेस्टेड हैं। उन्होंने कई सारे म्यूजिक वीडियोज भी साथ में किए हैं। अपने देश में भी एलेक्स कई सारे सीरियल्स कर चुके हैं। इसके अलावा इस साल उनका वेब शो भी रिलीज हुआ है।

PunjabKesari
 

Related News