08 SEPSUNDAY2024 5:33:33 AM
Nari

काेरोना से ठीक होते ही अंबानी परिवार के जश्न में पहुंचे अक्षय, लोग बोले-सबको बीमार करोगे क्या?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Jul, 2024 10:36 AM
काेरोना से ठीक होते ही अंबानी परिवार के जश्न में पहुंचे अक्षय, लोग बोले-सबको बीमार करोगे क्या?

देश के सबसे अमीर परिवार के घर इस समय शादी की खुशियां मनाई जा रही है। लंबे समय से चल रहे शादी के फंक्शन आखिरकार खत्म हो गए हैं। अनंत- राधिका की शादी से लेकर रिसेप्शन तक बॉलीवुड सितारों का मेला लगा रहा। हर किसी ने इस ग्रैंड शादी में शामिल होकर रौनक बढ़ाई। कोरोना होने के चलते अक्षय कुमार इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन आखिरी फंक्शन में वह पहुंच ही गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आमतौर पर कोरोना की चपेट में आने के बाद मरीज को ठीक होने में कुछ दिन लगते हैं। ऐसे में उन्हें बाकी लोगों से भी दूरी बनाए रखने के लिए कहा जाता है। अब ऐसे में अक्षय कुमार का हजारों लोगों के बीच में आना कई सवाल खड़े कर रहा है। इससे बाकी लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी हो सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TimesMusic (@timesmusichub)

दरअसल  अक्षय अपनी  नई रिलीज 'सरफिरा' के प्रचार को लेकर कई जगह जा रहे थे, जहां वह कारोना की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया है। कहा गया था कि वह कुछ दिन तक अपनी फिल्म का प्रचार भी नहीं करेंगे और ना ही अंबानी की शादी में शमिल होंगे, पर उन्हें अचानक समारोह में देखकर हर कोई हैरान रह गया।

PunjabKesari
कल रात अक्षय बन-ठन कर अपनी पत्नी  पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ इवेंट में पहुंचे। उनकी कई वीडियो और तस्वीरें सामले आई हैं। जहां वह कुर्ते पजामें में काफी जच रहे थे तो वहीं ट्विंकल भी अनारकली सूट में काफी प्यारी लग रही थी। अपने पति के बीना वह भी किसी इवेंट का हिस्सा नहीं बनी थी। ऐसे में लोगों का कहना है कि  'दो दिन पहले ये कोविड पॉजिटिव थे, अब यह घूम रहे हैं, ऐसे में बाकियों को भी  खतरा हो सकता है।

Related News