28 APRSUNDAY2024 4:00:01 AM
Nari

परिवार संग महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे अक्षय कुमार, महादेव की अराधना कर मनाया 56वां बर्थडे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Sep, 2023 03:13 PM
परिवार संग महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे अक्षय कुमार, महादेव की अराधना कर मनाया 56वां बर्थडे

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार आज 56 वर्ष के हो गये है, इस खास मौके पर वह महाकाल की शरण में पहुंचे। परिवार संग भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे अक्षय इस दाैरान भक्ति में डूबे नजर आए। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए।  इस खास मौके पर खिलाड़ी कुमार को अलग ही रूप देखने को मिला। 

 

 खिलाड़ी कुमार आज सुबह  अपने बेटे और क्रिकेटर शिखर धवन के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। वह केसरी रंग के धोती और शॉल में विधि-विधान से पूजा करते दिखे। लोगों को उनकी सादगी बेहद पसंद आ रही है। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि- उन्होंने देश की तरक्की और उन्नति के लिए प्रार्थना की है। इसके साथ ही शिखर धवन ने भगवान का शुक्रिया किया कि उन्हें महाकाल ने दर्शन के लिए उज्जैन बुलाया।

PunjabKesari
जैसे ही अक्षय कुमार के मंदिर पहुंचने की खबर मिली तो वहां लोगों की भारी भीड़ हो गई। लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। हालांकि इस दौरान अक्षय अपनी ही धून में नजर आए। अक्षय कुमार (मूल नाम राजीव भाटिया) का जन्म 09 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता।

PunjabKesari
फिल्म खिलाड़ी की सफलता के बाद अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये। खिलाड़ी के बाद अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हो गये। इसके बाद फिल्मकारों ने उन्हें लेकर खिलाड़ी टाइटल वाली कई फिल्मों का निर्माण किया।  वर्ष 2007 अक्षय कुमार के सिने कैरियर के लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी नमस्ते लंदन, हे बेबी, वेलकम और भुलभुलैया जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन फिल्मों में अक्षय कुमार के अभिनय के विविध रूप देखने को मिले।फिल्म नमस्ते लंदन के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किये गये।
 

Related News