29 APRMONDAY2024 9:00:54 PM
Nari

वही प्रेम, वही कथा...22 साल बाद फिर से 'गदर' मचाने आ रहे हैं सनी देओल और अमीषा पटेल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 May, 2023 06:47 PM
वही प्रेम, वही कथा...22 साल बाद फिर से 'गदर' मचाने आ रहे हैं सनी देओल और अमीषा पटेल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा' 22 साल के बाद फिर से रिलीज होगी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा' वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। अब इस फिल्म का पार्ट-2 देखने के लिए लोग बेताब हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


‘गदर: एक प्रेम कथा'फिर से सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। सनी देओल ने सोशल अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि‘गदर: एक प्रेम कथा '09 जून को फिर से 22 साल बाद दर्शकों के सामने होगी। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘वही प्रेम, वही कथा, पर इस बार अलग होगा एहसास'। सनी ने बताया कि इसका ट्रेलर भी जल्द रिलीज होगा। गौरतलब है कि‘गदर: एक प्रेम कथा'का सीक्वल बनाया जा रहा है।

PunjabKesari
 ‘गदर 2: दि कथा कंटीन्यूज' की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा , उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे। 22 साल पहले आई इस फिल्म को लोगों से बेहद प्यार मिला था। चाहे भारत-पाकिस्तान बैकग्राउंड हो या तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी, लोगों को फिल्म के डायलॉग से लेकर गानों तक सब बहुत पसंद आया था।

PunjabKesari
फिल्म में एक हिंदुस्तानी लड़के और पाकिस्तानी लड़की की कहानी दिखाई गई थ जो बंटवारे के दौरान मिलते हैं। लीजेंड्री लेट एक्टर अमरीश पुरी ने भी फिल्म में अहम रोल किया था। अब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, इसमें सनी और अमीषा वैसे ही लग रहे हैं जैसे 22 साल पहले लग रहे थे। लोगों का कहना है कि अब वह इस फिल्म का और इंतजार नहीं कर सकते। 

Related News