19 APRFRIDAY2024 8:00:07 PM
Nari

थायराइड को रखना है कंट्रोल तो इन चीजों से करें परहेज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 May, 2019 04:07 PM
थायराइड को रखना है कंट्रोल तो इन चीजों से करें परहेज

गलत खानपान और बदलते लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों में थायराइड की समस्या आम देखने को मिल रही है। थायराइड ग्लैंड में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह समस्या होती है। इसके कारण वजन बढ़ना और कम होने जैसी समस्याएं हो जाती है। यही कारण है कि थायराइड मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है।  आज हम आपको 'वर्ल्ड थायराइड डे' के मौके पर यही बताएंगे कि इस बीमारी में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

PunjabKesari

थायराइड में खाएं ये आहार

अंडा

थायराइड मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त भोजन बेहद फायदेमंद होता है और अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके अालावा अंडे में सेलेनियम, विटामिन डी, बी 6, बी 12, आयन, कॉपर व जिंक पाया जाता है, जो थायराइड को कंट्रोल में रखता है।

दही

थायराइड के कारण शरीर के इम्युनिटी सिस्टम भी धीरे धीरे वीक होने लगता है। दही में गुड बैक्टीरिया पाया जाता है, जो हमारे शरीर के इम्युनिटी लेवल को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इसलिए रोजाना 1 कटोरी दही थायराइड पेशेट्स को जरुर खानी चाहिए। इसके सेवन से मरीज को कमजोरी कम फील होती है

बादाम

बादाम में मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होती है, जोकि मेटाबोलिज्म को जेनेरेट करने में बहुत मदद करते है। अध्ययन के अनुसार, दवाइ के साथ-साथ अगर 1 भीगे हुए बादाम भी रूटीन से खाएं जाए तो थायराइड बैलेंस रहता है।

अलसी के बीज

फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर अलसी के बीजों का सेवन ना सिर्फ थायराइड को कंट्रोल करता है बल्कि इससे अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आप चाहे तो इसके सप्लीमेंट्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह से।

PunjabKesari

मशरूम

मशरुम मे सेलेनियम पाया जाता है, जो थाइरायड को कंट्रोल करने में सहायता करता है। आप मशरुम का सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

 

आइए अब आपको बतातें हैं इस बीमारी में किन-किन चीजों का परहेज करना चाहिए।

कैफीन

चाय और कॉफी में कैफीन होता है जो थायराइड लेवल को बढ़ाने के साथ कैंसर जैसी बीमारियों का कारण भी बनता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इससे दूरी बनाएं।

रेड मीट

रेड मीट जैसे मटन, पोर्क और बीफ का सेवन थाइयराइड के साथ हार्ट डिसीज, मोटापा, गठिया जैसे रोगों का कारण भी बनता है इसलिए इसे अपनी डाइट से आउट कर दें।

PunjabKesari

वनस्पति घी

वनस्पति घी बनाने के लिए हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं इससे बनी चीजें जैसे ब्रेड केक, पास्ता, नूडल्स, बिस्कुट, चिप्स, पिज्जा, बर्गर, आइस्क्रीम, चाॅकलेट आदि का सेवन भी थायराइड मरीजों को नहीं करना चाहिए।

शराब और सिगरेट

शराब और सिगरेट का सेवन शरीर के लिए कितना हानिकारक है यह तो सभी जानते हैं। इससे थायराइड के साथ अन्य बीमारियों का खतरा भी रहता है इसलिए इससे दूरी बनाना ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

आयोडीन नमक

आयोडीन नमक ही नहीं बल्कि इससे बने फूड्स जैसे मछली, मांस, अंडे, मूली, मक्खन आदि का सेवन भी थायराइड में नहीं करना चाहिए।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News