19 APRFRIDAY2024 11:24:03 PM
Nari

Vastu Tips: सुबह उठते ही न देखें ये चीजें, नहीं तो बिगड़ जाएगा पूरा दिन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Jun, 2021 12:33 PM
Vastu Tips: सुबह उठते ही न देखें ये चीजें, नहीं तो बिगड़ जाएगा पूरा दिन

कहते हैं सुबह की शुरुआत अच्छी होने से पूरा दिन एकदम सही निकलता है। वहीं सुबह के समय कुछ गलत होने या देखने से पूरा दिन परेशानियां झेलने पड़ सकती है। वास्तु अनुसार, इससे पूरा दिन खराब निकलने के साथ आने वाले जीवन में भी समस्याएं हो सकती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे खासतौर पर सुबह देखने से बचना चाहिए। 

शीशा देखने की भूल न करें

अक्सर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले आईना देखते हैं। मगर वास्तु में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे पूरा दिन खराब हो सकता है। इसकी जगह पर सुबह उठते ही सबसे पहले दोनों हाथों को एकसाथ मिलाकर दर्शन करें। मान्यता है कि इससे दिन शुभ होता है। 

PunjabKesari

अपनी परछाई देखना अशुभ

सुबह परछाई देखना अशुभ माना जाता है। वहीं सूर्योदय को देखते हुए पश्चिम दिशा में अपनी परछाई देखना शुभ नहीं माना जाता है। यह जीवन में राहु दोष पैदा होने का संकेत देता है। ‌

झूठे बर्तनों को देखने से बचें

सुबह उठते ही कभी झूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। इससे घर में आर्थिक परेशानी हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि रात को ही किचन साफ करके सोएं।

PunjabKesari

जानवरों को न देखें

सुबह उठते ही जंगली जानवरों को देखना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा पालतू जानवर को भी सुबह उठते ही देखने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य देव के दर्शन करके उनसे दिन अच्छा बीतने कुछ प्रार्थना करनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप सूर्योदय से पहले जागते हैं और चंद्रमा के दर्शन करना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

इन चीजों को देखना अशुभ

सुबह उठते ही तेल और सुई-धागा भी नहीं देखना चाहिए। इसलिए इन चीजों को रात के समय किसी ऐसी जगह पर रख दें यहां से ये जल्दी दिखाई न दें।

Related News