26 JUNWEDNESDAY2024 11:08:32 AM
Nari

OMG! यात्रियों से भरी ट्रेन सुरंग में हो गई थी गायब, आज भी कोई सुलझा नहीं पाया रहस्य

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 17 Jun, 2024 03:25 PM
OMG! यात्रियों से भरी ट्रेन सुरंग में हो गई थी गायब, आज भी कोई सुलझा नहीं पाया रहस्य

नारी डेस्क: दुनियाभर में कई ऐसी घटनाएं आपने अभी तक ऐसी सुनी होंगी जो बेहद अजीबो-गरीब और रहस्यमई होंगी। एक ऐसी ही घटना के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप बेहद हैरान हो जाएंगे। दरअसल, ये घटना कम से कम 111 साल पुरानी हैं लेकिन आज भी इसका रहस्य सामने नहीं आ पाया हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ट्रेन की जो सवारियों के साथ ही सुरंग से गायब हो गई थी। ऐसे में आज तक इस ट्रेन के बारे में कोई पता नहीं लगा पाया। चलिए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। 

सुरंग में जाते ही धुंए में गायब हो गई ट्रेन 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना इटली की राजधानी रोम की है। इस ट्रेन में 106 लोग सवार थे। साल 1911 में रोमन स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई थी जिसका नाम जेनेटी था। ट्रेन को एक सुरंग से होकर अगले स्टेशन तक जाना था, लेकिन ट्रेन सुरंग में घुसते ही अचानक लापता हो गई। ट्रेन को बहुत खोजा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। लापता होने के बाद ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर पाए गए थे। उन्होंने एक बात ऐसी चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया जिसके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। उन्होंने बताया था कि ट्रेन सुरंग के पास पहुंची तो वहां से एक रहस्यमयी धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा था जिसके बाद दोनों लोग घबराकर ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में चली गई और कभी वापस बाहर नहीं आई।

PunjabKesari

समय से 71 वर्ष पीछे पहुंच गई थी ट्रेन 

बताया जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 वर्ष पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सुरंग में गायब होने वाली ट्रेन 1840 में मेक्सिको जा पहुंची थी। इसकी वजह से इस ट्रेन को लोग भूतिया ट्रेन भी कहते हैं। मेक्सिको की एक डॉक्टर ने हैरान करने वाला दावा किया था। महिला ने कहा था कि उसके अस्पताल में 104 लोगों को रहस्यमयी तरीके से भर्ती कराया गया था, लेकिन सभी लोग पागल हो चुके थे। महिला ने बताया था कि उन लोगों का कहना था कि सभी अस्पताल तक ट्रेन से पहुंचे थे। इस वजह से आज भी ये घटना सभी को बेहद हैरान कर देती है। 

PunjabKesari

Related News