05 MAYSUNDAY2024 10:46:32 PM
Nari

दुनिया के ये 5 देश आतंक और करप्शन से हैं बेहद दूर!

  • Updated: 21 Apr, 2017 04:54 PM
दुनिया के ये 5 देश आतंक और करप्शन से हैं बेहद दूर!

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): एक तरफ बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में शांति का माहौल कहीं दिखाई नहीं देता, वहीं करप्शन और आतंक के कारण अशांति फैली हुई है, जहां चेन कि सांस लेना तक दुश्वार हो जाता है। लोगों को हर वक्त यहीं डर लगा रहता है कि कहीं आंतक में हमारी जान न चली जाए लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी है, जिनका आतंक और करप्शन से कोई लेना-देना नहीं है। ग्लोबल पीस इंडेक्स ने हाल ही रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें  दुनिया के सबसे शांत देशों की लिस्ट बनाई गई। इस रिपोर्ट के मुताबिक,  आज हम आपको दुनिया के सबसे शांत देशों के बारे में बताएंगे, जहां आतंक और करप्शन बिल्कुल नहीं दिखाई देता। 

 

 
1. आइसलैंड
 PunjabKesari

आइसलैंड में खूबसूरत नजारों के अलावा सबसे शांत देश माना जाता है। यहा की जनसंख्या केवल 3.25 लाख है, यहां डेमोक्रेसी और जेंडर इक्वेलिटी के सबसे बेहतर हालात दिखाई देते है। क्राइम का लेवल तो यहा काफी कम है। 

2. डेनमार्क
 
डेनमार्क दुनिया का सबसा कम करप्शन देश और सबसे सुखी कहलाता है। यहां के लोगों का रहन-सहन काफी ऊंचा है। यहा की आबादी काफी कम और स्वास्थ्य सुविधाएं काफी ज्यादा है।  इस देश में लोग  पर्सनल व्हीकल की बजाए पैदल चलना पसंद करते है। 

3. ऑस्ट्रिया
 

यहां के लोगों का रहन-सहन काफी अच्छा है। ऑस्ट्रिया में क्राइम का ग्राफ काफी कम है। साफ-सफाई के लिए भी जाना जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए यहां का रिसाइक्लिंग का कानून बेहद कड़ा है।  

4. न्यूजीलैंड
 
यह कंट्री एडवांस सोशल प्रोग्रेसिव साथ ही यहां का क्राइम रेट काफी कम है। यहां की हेल्थ फेसिलिटीज भी काफी अच्छी है। लोगों को फ्री या बेहद कम दरों पर सरकार की ओर से एडवांस हेल्थ फेसिलिटीज मिल जाती हैं।
 
5. पुर्तगाल
 
पुर्तगाल शांत और बेहद खूबसूरत देश है। क्राइम से कोसों दूर है लेकिन यहां के कानून भी बेहद कड़े हैं। इस देश का मौसम, खानपान और आर्किटेक्चर भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। 
 

Related News