26 APRFRIDAY2024 4:04:01 AM
Nari

दिल्ली के 5 बेस्ट एम्यूजमेंट पार्क, वीकेंड पर जरूर जाएं घूमने

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 Jan, 2019 12:41 PM
दिल्ली के 5 बेस्ट एम्यूजमेंट पार्क, वीकेंड पर जरूर जाएं घूमने

भारत में ऐसे बहुत से शहर हैं जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। ऐसा ही ऐक शहर दिल्ली है। अगर बात की जाए एक्साइटमेंट की तो यहां पर एम्यूजमेंट पार्क सबसे अलग और अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा इंडिया गेट, कुतुब मीनार, महरौली का लौह स्तंभ, लालकिला जैसे बहुत से ऐतिहासिक स्थान आपको देखने को मिलेगें। अगर आप इन सब से परे हटकर कुछ एक्साइटिंग एक्टिविटीज करना चाहते हैं तो दिल्ली का एम्यूजमेंट पार्क आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा। तो चलिए जानते हैं इस पार्क की कुछ खास बातें।

 

वर्ल्ड ऑफ वंडर 

यह पार्क बहुत ही खूबसूरत है इसको देखते हा आप काफी एक्साइटेड हो जाएंगे। आपको बता दें कि यह एशिया का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क है और यह सेक्टर 38 नोएडा में स्थित है। यहां पर आप हर मौसम में घूमने आ सकते हैं। इस पार्क में 20 झूलें हैं। इसके अलावा यहां पर एक वॉटर पार्क भी बना हुआ है जिसमें बहुत से राइड्स हैं। यह दो भागों में बंटा हुआ है, टीन जोन और फैमिली जोन। यहां पर आप रैपिड ऐंड रिप कर्ल, मेगा डिस्को और रॉकिंग रोलर राइड्स का बेहद आनंद उठा सकते हैं।

PunjabKesari, world of wonder

अडवेंचर आइलैंड 

एडवेंचर आइलैंड दिल्ली में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पार्क में से एक है। यहां पर 25 राइड्स हैं। आप यहां पर शाॅपिगं के साथ टेस्टी खाना और कई तरह की एक्टिविटीज कर सकते है। इसके अलावा यह 60 एकड़ का पार्क है जिसमें आप  फ्री फॉल राइड्स, डिमोलिशन, डर्बी, ट्विस्टर और फ्लिप आउट का खूब मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari, adventure iland

अपनो घर (Aapno Ghar)

यह दिल्ली का काफी पूराना एम्यूजमेंट पार्क है। खासतौर पर लोग यहां पर वीकेंड पर आना पसंद करते है। इसमें हर ग्रुप के लोग जा सकते हैं। बच्चों के लिए बेबी ट्रेन, कैटरपिलर, मोनो साइकल्स और जेट प्लेन बेस्ट हैं। आप यहां के फूड का काफी मजा ले सकते हैं। आप यहां पर अपनी फौमिली या दोस्तों के साथ जरूर आएं।

PunjabKesari, apno ghar

फन एन फूड विलेज 

फन एन फूड विलेज पर्टकों को काफी आकर्षित करता है। इसमें 21 एम्यूजमेंट राइड्स हैं। इसके अलावा आप वाॅटर स्लाइड्स का भी खूब आनंद ले सकते हैं। इस पार्क में काफी एक्टिविटीज भी करवाई जाती हैं। यहां का लजीज खाना आपके इस एक्सपीरियंस को काफी मजेदार बना देगा।

PunjabKesari, fun and food village

जुरासिक पार्क

जुरासिक पार्क एपने नाम की तरह ही बना हुआ है। यहां पर बड़े-बड़े डाइनासोर होते हैं। बच्चे डाइनासोर को देखने में काफी एक्साइटेड होते हैं। यहां एंट्रेस पर ही टी-रेक्स दिखेगा। इसके अलावा यहां कार्नोटॉरस और वेलोसिरेप्टर जैसे 30 डाइनासोर देखने को मिलेंगे।


PunjabKesari, jurick park

Related News