28 APRSUNDAY2024 12:10:35 PM
Nari

इन रोमांटिक जगहों पर करें पार्टनर को प्रपोज, नहीं कर पाएगा मना

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Feb, 2024 06:15 PM
इन रोमांटिक जगहों पर करें पार्टनर को प्रपोज, नहीं कर पाएगा मना

प्यार के महीने में कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। ऐसे में कोई हिल स्टेशन घूमने जाता है तो कोई बीच पर। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो प्यार का इजहार करने के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर झट से मान जाए तो अपने क्रश से इन जगहों पर प्यार का इजहार करें।

पेरिस, फ्रांस

पेरिस दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह है। यहां पर एफिल टावर के सामने लोगों प्यार का इजहार करते देखा होगा। पुरानी फिल्मों से लेकर आज के दशक की कई फिल्मों में पेरिस के खूबसूरत नजारे कपल के बीच के रोमांस को दर्शाते हैं। ज्यादातर भारतीय कपल पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। शाम के समय यहां कपल शहर की खूबसूरत जगमगाहट का लुत्फ उठा सकते हैं।

PunjabKesari

फ्लोरेंस, इटली

इटली के फ्लोरेंस शहर की खूबसूरती तो देखने लायक है, साथ दी यहां का माहौल बहुत रूमानी होता है। कपल को फ्लोरेंस की संकरी गलियों में घूमकर प्यार हो जाएगा।

PunjabKesari

सेंटोरिनी, ग्रीस

ग्रीस का सेंटोरिनी शहर दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। चारों ओर से प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा सेंटोरिनी कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से है। यहां के नजारे आपका मन मुग्ध कर देंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट है।

PunjabKesari

लक्षद्वीप

भारत का लक्षद्वीप भी कपल्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लक्षद्वीप का नजारा किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। समुद्र किनारे पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर वैलेंटाइन डे पर कुछ वक्त बिताना बेहद रोमांटिक हो सकता

Related News