24 APRWEDNESDAY2024 8:53:52 AM
Nari

12वीं क्लास की लड़की ने YouTube की मदद से की अपनी डिलीवरी, परिवार से 9 महीने तक छिपाई बात

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Oct, 2021 10:30 AM
12वीं क्लास की लड़की ने YouTube की मदद से की अपनी डिलीवरी, परिवार से 9 महीने तक छिपाई बात

केरल से एक बेहद ही हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 17 साल की लड़की ने YouTube देखकर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बड़ी बात यह है कि इतना सब हो जाने के बाद भी लड़की के माता-पिता को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह और उसका बच्चा दोनों  स्वस्थ्य हैं।


 माता-पिता से छिपाई बात 

पुलिस ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की प्रेमी के साथ कथित शारीरिक संबंध के बाद गर्भवती हो गई। उसके माता-पिता देख नहीं सकते थे, ऐसे में वह गर्भ छिपाने में सफल रही।  उन्हे तो तब स बात का पता चला जब  घर में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। हैरानी की बात है कि लड़की ने इस दौरान किसी की मदद भी नहीं ली।

 

लड़के को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार  लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा। मामला सामने आने के बाद  मां और बच्चे को  अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ्य हैं। पुलिस ने लड़की से दुष्कर्म के आरोपी 21 वर्षीय युवक को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

लड़की करना चाहती थी शादी 

जांच में पता चला कि लड़की और पुरुष के बीच गत कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था और लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है लेकिन वह  इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है।

Related News