26 APRFRIDAY2024 9:11:59 AM
Life Style

बचकर रहें इन 4 राशियों के लोगों से, नाक पर रहता है गुस्सा- Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 05 Oct, 2018 11:00 AM
बचकर रहें इन 4 राशियों के लोगों से, नाक पर रहता है गुस्सा- Nari

बिजी और तनावपूर्ण जिंदगी में हमें तमाम तरह की मीठी-कड़वी बातों से दो-चार होना पड़ता है। एेसे में गुस्सा आना स्वाभाविक है। मगर कुछ लोग एेसे भी होते हैं जिनके नाक पर हमेशा गुस्सा बैठा रहता है। एेसा राशियों की स्वाभाविक प्रवृत्तियों के कारण भी होता है। जी हां, राशियां भी हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डालती हैं। आज हमको 4 एेसी राशियों के लोगोें के बारे में बताएंगे जिनको गुस्सा बहुत जल्दी और ज्यादा आता है। 

 

1. मकर 
दिमाग से तेज व क्रिएटिव मकर राशि के लोग बहुत ज्यादा गुस्से वाले होते हैं। इनका गुस्सा इतना बुरा होता है कि यह हंसते-खेलते इंसान को अपनी बातों से रूला देते हैं। एेसे में इतने गुस्से वाले इंसान से दूर रहने में ही भलाई है। 

PunjabKesari

2. मीन 
थोड़े से सनकी और बेवजह गुस्सा करने वाले मीन राशि के लोगों से दूर रहना ही किसी भी इंसान के लिए अच्छा होता है। ये कब, किस बात पर बिगड़ जाएं आपको पता नहीं चलेगा। अपने इसी गुस्से की वजह से इनको जिंदगी में कई बार अकेलपन का सामना भी करना पड़ता है।   

 

3. मेष
मेष राशि वाले लोग छोटी-छोटी बातों पर जल्दी भड़क जाते हैं हालांकि कुछ ही देर में इनका गुस्सा ठंडा भी हो जाता है। मगर तब तक सब कुछ खराब हो चुका होता है। इनके गुस्से की वजह से लोग इनसे बात करने से भी डरते हैं। मगर इनमें एक खास बात यह होती है कि ये कभी भी पब्लिक प्लेस पर गुस्सा नहीं करते। 

 

PunjabKesari

4. वृश्चिक
जल्दी किसी के बहकावे में आने वाले वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से अड़ियल और जिद्दी होते हैं। जब इनको गुस्सा आता है तो यह चिल्ला-चिल्ला कर बात करते हैं। इसी वजह से इनकी शादीशुदा जिंदगी भी अच्छे से नहीं चल पाती। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News