26 APRFRIDAY2024 5:52:34 AM
Life Style

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी 10 बातें जो शायद आपने नहीं सुनी!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Jul, 2019 11:45 AM
सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी 10 बातें जो शायद आपने नहीं सुनी!

शुत्रघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी पर इन दिनों मुश्किल आन पड़ी है, जी हां दरअसल, सोनाक्षी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। उन पर 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसी मामले में मुरादाबाद पुलिस एक्ट्रेस के मुंबई स्थिति घर भी पहुंची।

 

अब जानिए मामला क्या है...

खबरों की मानें तो सोनाक्षी ने एक स्टेज परफार्मेंस के लिए 24 लाख रुपए की रक्म ली थी लेकिन वह उस कार्यक्रम में पहुंची नहीं, जिस पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया हालांकि सोनाक्षी उस वक्त घर पर नहीं थी और उनके स्पोकपर्सन ने इन आरोपों को गलत कहा और कहा की ये सब उनकी इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है। भई, इसमें सच है कितना है और झूठ कितना, यह तो अब पुलिस ही बता सकती हैं। चलिए आज हम सोनाक्षी से जुड़े कुछ अनसुनी बातें आपको बताते हैं।  

 

1. पटना में पैदा हुई सोनाक्षी एक्टर बनने से पहले फैशन डिजाइनर थी। उनके पास फैशन डिजाइनिंग की डिग्री है। वह पहले फिल्मों में कोस्ट्यूम डिजाइन करती थीं। अपने पैरेंट्स के कपड़े भी सोनाक्षी ही डिजाइन करती है।

2.  एक्टर से पहले वह मॉडल भी कर चुकी हैं। ब्रैंड लेक्मे के लिए वह कई बार रैंप पर उतरीं।

3. सलमान खान ने सबसे पहले सोनाक्षी की एक्टिंग स्किल को पहचाना और उन्हें दबंग में ब्रेक दिया। 

4. दबंग मूवी के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने करीब 30 किलो वजन घटाया था।

5. दबंग की सक्सेस के बाद गुरु दक्षिणा के रुप में सलमान के फाऊंडेशन को उन्होंने साइनिंग अमाऊंट दी थी।

6. दबंग में सलमान को मूंछे रखने का आइडिया सोनाक्षी ने ही दिया था।

7. सोनाक्षी पेंटिंग का शौक भी रखती हैं और फ्री टाइम पेंटिंग बनाती है।

8. नेल पेंटिग को लेकर सोनाक्षी का नाम है गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल है।

8. सोनाक्षी तनाव से दूर रहने के लिए पैट्स के साथ टाइम स्पेंड करती हैं। 

9. फिल्म लुटेरा के टाइम पर रणवीर ने मजाक में उन पर थूक दिया था जिससे नाराज होकर वह सेट से चली गई थी।

10. सोनाक्षी, कैटरीना की बहुत बड़ी फैन है।


 

Related News