26 APRFRIDAY2024 12:22:44 AM
Life Style

शुरू हुई प्रियंका-निक के इंगेजमेंट की तैयारियां, जानिए क्या है पार्टी में खास

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 17 Aug, 2018 12:30 PM
शुरू हुई प्रियंका-निक के इंगेजमेंट की तैयारियां, जानिए क्या है पार्टी में खास

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले मीडिया में खबर आई थी की पीसी ने अपने 36 वे बर्थडे पर निक के साथ सगाई कर ली है और वह 18 अगस्त को  भारत में इंगजेमेंट पार्टी देने वाली हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो कल ही पता चलेगा। मगर इसी बीच प्रियंका घर में कुछ हलचल देखने को मिली है। उनके घर का एक वीडियो सामने आया है। 

PunjabKesari

 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें प्रियंका के घर में डेकोरेशन का काम चल रहा है। घर में डेकोरेशन वाली लाइट्स भी लगाई गई हैं। वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा है, 'प्रियंका और निक की सगाई की पार्टी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और बुधवार को पंडित जी भी घर आए थे।' 

 

 

आपको बता दें, कुछ देर पहले निक अपनी पूरी फैमिली के साथ भारत आए हैं। परिवार के सभी मेंबर के चेहरों पर एक प्यारी सी स्माइल नजर आ रही है। उनकी खुशी को देखकर तो यही लग रहा है कि निक-प्रियंका को पूरी दुनिया के सामने अपना बानने के लिए यहां आए हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News