08 MAYWEDNESDAY2024 5:59:28 PM
Life Style

कैमरे के अागे नहीं बल्कि पीछे होती हैं ये 5 फीमेल फिल्ममेकर्स

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 09 Jul, 2018 10:54 AM
कैमरे के अागे नहीं बल्कि पीछे होती हैं ये 5 फीमेल फिल्ममेकर्स

महिलाएं आज किसी भी फील्ड में पीछे नहीं हैं। अपनी मेहनत और स्मार्टनेस के कारण वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं। अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो पिछले कई सालों से इस फिल्मी क्षेत्र में सिर्फ पुरूषों का ही बोलवाला था। मगर अब समय बदल गया है। महिलाएं फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स बन गई हैं। ये फिल्ममेकर्स सिनेमा इंडस्ट्री में न केवल अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं बल्कि दर्शकों के सामने एक नया नजरिया भी पेश कर रही हैं। आज हम आपको एेसी ही कुछ एेसी ही फिल्ममेकर्स से रूबरू करवाएंगे जो पुरूषों से भरी इस इंडस्ट्री में अपनी सोच के साथ नई लहर भी बिखेर रही हैं।

 

1. जोया अख्तर

PunjabKesari
जावेद अख्तर की बेटी और फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्ममेकिंग में डिप्लोमा किया था। उन्होंने फिल्म मेकिंग करियर की शुरुआत 2009 'लक बाय चांस' से की थी। मगर उनको सफलता 2011 में आई फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' से मिली।

 

2. गौरी शिंदे

PunjabKesari
गौरी शिंदे की 2012 में आई 'इंग्लिश विंग्लिश' ने हाऊस वाईफ के प्रति लोगों की सोच को बिल्कुल ही बदल कर रख दिया। उनकी इस फिल्म को लोगों का द्वारा खुब सराहना मिली। फिल्मों के अलावा गौरी ने 100 से भी ज्यादा ऐड और शॉर्ट फिल्में बनाई होंगी।

 

3. कोंकणा सेन शर्मा

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रैस कोंकणा सेन शर्मा को बतौर हीरोइन तो सभी जानते हैं। मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह फिल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने फिल्म 'अ डेथ इन द गंज' को डायरेक्ट किया है। कोंकणा सेन को अपनी फिल्म के लिए कांस में बेस्ट फिल्म डायरेक्टर का आवॉर्ड भी मिल चुका है। 

 

4. मेघना गुलजार

PunjabKesari
मेघना गुलजार बहुत फैमस फिल्ममेकर हैं। वह कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी हैं। उन्होंने 2002 में सरोगेसी पर एक फिल्म बनाई थी। जो उस समय की सबसे बोल्ड फिल्म मानी जाती है। 'तलवार', आलिया भट्ट की 'राजी,' का निर्देशन भी मेघना गुलजार ने ही किया है। 

 

5. अलंकृता श्रीवास्तव

PunjabKesari
'लिप्स्टिक अंडर माय बुरका' अलंकृता श्रीवास्तव की पहली फिल्म थी। इस फिल्म को लोगों के सामने लाने के लिए अलंकृता काफी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। मगर अलंकृता भी फिल्म रिलीज करवाकर ही मानी। इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स मिले हैं। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News