26 APRFRIDAY2024 5:27:10 AM
Life Style

सिंह को केयरिंग तो वृश्चिक को रोमांटिक, जानें आपको मिलेगा कैसा Husband

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 May, 2019 12:15 PM
सिंह को केयरिंग तो वृश्चिक को रोमांटिक, जानें आपको मिलेगा कैसा Husband

अपने होने वाले जीवनसाथी को लेकर लड़कियां हजारों सपनें बुनती है। मगर बावजूद इसके उनके मन में कहीं ना कहीं यह सवाल जरूर होता है कि उन्हें कैसा पार्टनर मिलेगा। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम अपने इस आर्टिकल में यही बताएंगे कि आपको कैसा दूल्हा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि की लड़की को मिलेगा कैसा जीवनसाथी।

 

मेष

ज्योतिशास्त्र के अनुसार, इस राशि की लड़कियों को सुदंर, पढ़ा-लिखा जीवनसाथी मिलता है। इतना ही नहीं, इन राशियों के पार्टनर स्वभाव से काफी धार्मिक और खर्चीले होते हैं।

PunjabKesari

वृषभ

वृषभ राशि की लड़कियों को इनके मुताबिक थोड़ा कम पढ़ा-लिखा पार्टनर मिलता है। इनके पति अपने जीवन में काफी संघर्ष करते हैं लेकिन हम आपका पार्टनर आपको खुश रखने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।

मिथुन

इस राशि की लड़कियों को घमंडी और गुस्सैल पार्टनर मिलते हैं, जो हर छोटी-छोटी बात का पहाड़ बना लेते हैं। ऐसे में मिथुन राशि की लड़कियां जरा संभलकर रहें।

कर्क

कर्क राशि की लड़कियां काफी खुशनसीब होती हैं क्योंकि इनका जीवनसाथी अपनी पत्नी का काफी सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं, वह घर के मामलों में इनकी राय भी लेते हैं।

सिंह

सिंह राशि की लड़कियों को लविंग, केयरिंग और सम्मान देने वाले पति मिलते हैं, जो अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी करते हैं।

PunjabKesari

कन्या

कन्या राशि के पार्टनर ना सिर्फ हैंडसम होते हैं बल्कि वह स्वभाव से काफी चंचल भी होते हैं। यह ना सिर्फ खुद जिंदगी का मजा लेते हैं बल्कि अपनी पत्नी को भी पूरी ऐश करवाते हैं।

तुला

इस राशि की लड़कियों के पति बात-बात पर नाराज होने वाले होते हैं। हालांकि अपनी मैरिड लाइफ को लेकर यह काफी सीरियस होते हैं और पत्नी की भावनाओं को भी समझते हैं।

वृश्चिक

इस राशि की लड़कियां काफी लकी होती हैं क्योंकि इन्हें स्मार्ट, बातचीत करने वाला और रोमांटिक हसबैंड मिलता है। इनके पति को रोमांस करने के लिए एक से एक बढ़िया तरीके आते हैं।

PunjabKesari

धनु

शास्त्रों के अनुसार इस राशि की लड़कियों के पति सुशील और समझदार होने के साथ बेहद सौभाग्यशाली भी होते हैं। इस राशि के पति अपनी जिंदगी में खूब तरक्की करते हैं।

मकर

अगर आपकी राशि भी मकर है तो बता दें कि इन्हें मधुर स्वभाव वाला पति मिलता है, जो बिगड़ते हालात को संभालने में भी माहिर होता है। मकर राशि वाली लड़कियों के पति हर सिचुएशन में अपनी पत्नी के साथ देते हैं।

कुंभ

जिन लड़कियों की राशि कुंभ होती है उन्हें तुनक-मिजाज और गुस्सैल पति मिलता है। इनके पति ज्यादातर अकेले ही रहते हैं। इन्हें नेचर के करीब रहना ज्यादा पसंद होता है लेकिन ये सेहतमंद और बुद्धिमान होते हैं।

मीन

इन्हें सुंदर और सुशील पति मिलता है। इतना ही नहीं, मीन राशि के पति आर्थिक रूप से काफी संपन्न होते हैं और अपनी पत्नी को खूब ऐश करवाते हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News