26 APRFRIDAY2024 3:53:23 AM
Life Style

ये हैं बॉलीवुड की 8 भाई-बहन की फेमस जोड़ियां, एक-दूसरे पर छिड़कते है जान

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 15 Aug, 2019 11:20 AM
ये हैं बॉलीवुड की 8 भाई-बहन की फेमस जोड़ियां, एक-दूसरे पर छिड़कते है जान

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन दोनों के लिए बेहद खास होता हैं। भले ही हम आपस में कितना भी लड़ते क्यों न हो लेकिन इस दिन हर भाई को इंतजार होता है कि कब उसकी बहन आए और उसकी कलाई पर राखी बांधे। चलिए आज राखी के इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड की फेमस भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में बताते हैं। 

 

सलमान खान-अर्पिता खान

दबंग सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान पर जान छिड़कते हैं। अर्पिता खान तीनों भाईयों की लाडली है। अर्पिताअक्सर खान परिवार के साथ स्पॉट होती हैं और लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 

PunjabKesari

अभिषेक बच्चन-श्वेता नंदा

श्वेता नंदा पिता अमिताभ बच्चन की लाडली है। अभिषेक बच्चन के साथ भी उनकी खूब बनती है। श्वेता लेखिका, जर्नलिस्ट, होस्ट और मॉडल रह चुकी हैं। श्वेता ने भले ही फिल्में ना की हो लेकिन वह विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर बहन अंशुला कपूर के बेहद करीब है। बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर फिल्मों से दूर रहती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह भाई के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती है। अर्जुन कपूर बहन जाह्ववी और खुशी के साथ भी अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। 

PunjabKesari

सोहा अली खान और सैफ अली खान

नवाब सैफ अली खान और एक्ट्रेस सोहा अली खान को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। सोहा और करीना भी अच्छी दोस्त हैं। 

PunjabKesari

अक्षय कुमार-अल्का भाटिया

एक्टर अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया लाइमलाइट से दूर रहती है। अक्षय अपनी बहन के काफी करीब है। अल्का अपनी शादी के वक्त लाइमलाइट में आईं थी। 

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा- लव और कुश 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के भाईयों का नाम लव और कुश है जिससे वह बेहद प्यार करती है। पार्टी में कई बार सोनाक्षी को भाईयों के साथ स्पॉट किया गया है। 

PunjabKesari

फराह खान-साजिद खान

कोरीयोग्राफर फराह खान और साजिद खान भी बॉलीवुड फेमस भाई-बहन है। दोनों ही इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा चुके हैं। 

PunjabKesari

जोया अख्तर-फरहान अख्तर

जोया और फरहान अख्तर ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना ली। दोनों में बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

PunjabKesari

Related News