सफेद या फिर ऑफ व्हाइट जैसे लाइट कलर्स गर्मियों में काफी पसंद किए जाते हैं, इसके साथ नेट फैब्रिक को जोड़ दिया तो बात ही अलग हो जाएगी।
गर्मियों हों और शिफॉन की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। ये लाइटवेट फेब्रिक पहनने में काफी आरामदायक होता है। जाह्नवी कपूर की तरह पीच कलर की लेस वर्क वाली साड़ी वेडिंग इवेंट के लिए परफेक्ट है
लेस लगी हुई साड़ी का फैशन भी बहुत पुराना है। खूबसूरत रेट्रो लुक पाने के लिए इस पर भरोसा किया जा सकता है। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के इस लुक से भी आइडिया ले सकते हैं
कुछ हटकर ट्राई करने की सोच रहे हैं तो सेटिन साड़ी भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये बहुत ही कोमल फेब्रिक होता है जिसे पहनकर काफी हल्का सा महसूस होता है।
गर्मियों के मौसम में लिनन भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। ये फेब्रिक शरीर को ठंडा रखता है। आप फैशनिस्टा सोनम कपूर जैसी क्लासी मस्टर्ड कलर की लिनन साड़ी एक लूज ब्लाउज के साथ कैरी करने की सोच सकती हैं, ये बहुत ही रॉयल लुक देगा।
गर्मियों में कॉटन साड़ियां भी महिलाओं की पहली पसंद बनी होती हैं। ये ना सिर्फ लाइटवेट होती हैं, बल्कि पसीना भी सोख लेती है। आप विद्या बालन की ये प्रिटेंड पेटर्न वाली साड़ी को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।